मोदी सरकार ने बिहारवासियों के धार्मिक आस्था का सम्मान देने का काम किया हैं : अरविन्द सिंह

देश

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि जहां कांग्रेस राजद के नेताओं ने कभी सावन में मटन खाकर तो कभी नवरात्र में मछली खाकर हमेशा ही बिहारवासियों और हिन्दुओं के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई हैं और उनके आस्था को आहत करने का काम किया हैं। वही मोदी सरकार ने हेमेशा से ही बिहारवासियों और हिन्दुओं के धार्मिक भावनाओं और उनके आस्था को सम्मान देना का काम किया हैं।

बिहार के धार्मिक स्थलों को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल और पर्यटन गंतव्यों के रूप में विकसित करने के निर्णय लेकर पुनः मोदी सरकार ने बिहारवासियों के धार्मिक भावनाओं, आस्था को सम्मान देने का काम किया हैं।

श्री अरविन्द ने कहा है कि गया स्थित विष्णुपद मंदिर को काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विष्णुपद कॉरिडोर के रूप में विकसित करेगी मोदी सरकार।

वहीं मोदी सरकार बोधगया में महाबोधि मंदिर को महाबोधि कॉरिडोर के रूप में विकसित करेगी और साथ ही राजगीर जो कि हिंदुओं, जैनियों और बुद्धों का प्रसिद्ध तीर्थ है। इसे भी विश्वस्तरीय गंतव्य की तर्ज पर समग्र विकास करेगी। और नालंदा को पर्यटन स्थल बनाने का काम करेगी इसके गौरवपूर्ण महत्ता के अनुरुप पुनरुत्थान करने का काम करेगी मोदी सरकार। मोदी सरकार के इस फैसले से बिहारवासियों में खुसी की लहर हैं।

मोदी सरकार जो कहती हैं वह करती हैं, जहां कांग्रेस राजद के भारी विरोध के बावजूद मोदी सरकार ने जनता द्वारा राम मंदिर बनवाने के अपने वादे को पूरा किया वहीं बिहारवासियों से अपने किए हुए वादों को पूरा कर रहीं हैं मोदी सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *