डॉक्टर बिटिया के साथ कोलकाता में घृणित कार्य से देश शर्मसार

आलेख

मनोज कुमार श्रीवास्तव

देश के इकलौती महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में महिला ट्रेनी डॉ0 के साथ 09 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी अस्पताल में घटी घटना पूरे देश में तहलका मचा दिया है।इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं।पीड़िता को इंसाफ दिलाने की जद्दोजहद जारी है। बंगाल की इस घटना पर सियासत तेज हो गया है।

        कोलकाता में ट्रेनी डॉ0 के साथ बलात्कार और हत्या का मामला पहला नहीं है।बंगाल में लगातार महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के शासनकाल में महिला के साथ सरकारी बलात्कार हुआ है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।इस रेप केस को रफ़ा-दफा करने में लगे हुए हैं।।इसे सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है।

     क्योंकि समय रहते यह मामला सीबीआई को नहीं दिया गया बल्कि जहां पर  वारदात हुआ वहां पर अगले हीं दिन कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो गया।निस कमरे में घटना हुई वहां पर मॉब ने तोड़फोड़ मचा दी जिससे स्पष्ट होता है कि इस कांड का लिंक टीएमसी से जुड़ा हुआ है।इतना ही नहीं प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को भी पिटा जा रहा है।

      भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पश्चिम बंगाल की घटना के लिए ममता बनर्जी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकारी बलात्कार मगर दिया है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी से सब कांग्रेस नेता डर गये हैं।यदि यह मामला भाजपा शासित राज्य के हो तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी केवल ट्रेजडी टूरिज्म करने जाते हैं।         हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने कहा है कि बंगाल में जो जघन्य अपराध महिला डॉ0 के साथ हुआ है उसे देश अब सहने वाला नहीं है।राजनीतिक पर्यटन करने वाले राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता ममता बनर्जी सरकार में महिलाओं पर हो रहे बर्बरतापूर्ण दुराचार पर चुप्पी साध ली है।

        भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि यह मामला सीबीआई को सौंपने में  मात्र 70 सेकेंड लगते और वह ऐसा करने के लिए 7 दिन का समय मांग रही थी।यह उनकी हताशा को दर्शाता है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी जिस तरह काअसंवेदनशील व्यवहार दिख रही है वैसा ही व्यवहार उत्तरप्रदेश में समाजवादी भी दिख रही है।उन्होंने यह भी कहा कि कन्नौज से लेकर कोलकाता तक नफरत,ईर्ष्या, महिलाओं के प्रति हीन भावना और अपराधियों को संरक्षण देने की खतरनाक मानसिकता देखने को मिल रही है।वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछे कि उनकी मोहब्बत की दुकान केवल अपराधी, भरष्ट लोगों और बलात्कारी चला रहे हैं?

       माननीय कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश देने के दिन हीं अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग पर हमला कर दिया जहाँ अपराध स्थल और सेमिनार रूम स्थित है।कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है और ममता बनर्जी पूरी तरह से तानाशाह है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है।इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी टीएमसी के साथ गठबंधन में कैसे है।

    कोलकाता डॉ0 रेप-हत्या केस में पीड़िता के परिवार ने मुवावजा लेने से इनकार कर दिया।पीड़ित के पिता का कहना है कि हमें न्याय चाहिए।बेटी की मौत का मुवावजा लिया तो उसे दुख होगा।सीबीआई ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।मुख्य आरोपी संजय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात के बाद कहा ही कि जांच प्रक्रिया के तहत उन सभी को बुलाया ज रहा है जो आपस में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *