भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के गोपालगंज पहुंचने पर किया गया अभिनन्दन, गदा देकर किया गया सम्मानित

देश

गोपालगंज में भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का वैश्य महासभा ने लड्डूओं से तौला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने थावे माता मंदिर में की पूजा अर्चना , माता से मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

भाजपा को सुदृढ बनाना सामूहिक प्रयास से संभव : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 1 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज गोपालगंज पहुंचे। गोपालगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका भरपूर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध थावे माता मंदिर में माता की पूजा की और प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

डॉ. जायसवाल आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोपालगंज पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गोपालगंज के श्याम पैलेस में जिला कमिटी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। यहां उनका सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष को गदा देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबको अपने-अपने स्तर पर भाजपा को सुदृढ़ बनाना है और यह कार्य सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है। उन्होंने लोगों से सदस्यता अभियान में बढ़ -चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस बार लक्ष्य भले ही एक करोड़ सदस्य बनाने का रखा गया है , लेकिन इस लक्ष्य को हमसभी को मिलकर पार करना है।

इस अवसर पर मंत्री जनक राम, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी , विधायक कुसुम देवी, विधायक रामप्रवेश राय, पूर्व विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडे, जिलाध्यक्ष संदीप गिरी, संतोष रंजन राय, विनोद सिंह, सतपाल नरोत्तम, संतोष पाठक,अशोक भट्ट एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल गोपालगंज स्थित अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

इसके बाद डॉ. जायसवाल अखिल भारतीय वैश्य महासभा गोपालगंज के द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए जहां उनका लड्डूओं से तौलकर अभिनंदन किया गया। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष भावविभोर नजर आए। उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

गोपालगंज के दौरे के क्रम में बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. जायसावल थावे में थावे बाजार व्यवसायी संघ के द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। यहां व्यापारियों ने जोश के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यहां के व्यापारियों ने थावे की प्रसिद्ध मिठाई पडूकिया से तौलकर उनको सम्मानित किया। उन्होंने व्यापारियों से चर्चा करते हुए उम्मीद जताई कि व्यापारी बंधुओं का समर्थन हमेशा मेरे साथ रहा है और यह स्नेह एवं सहयोग आगे भी इसी प्रकार बना रहे।

इससे पहले गोपालगंज जाने के क्रम में नौतन विधानसभा क्षेत्र के कटैया में पूर्व मंत्री सह विधायक नारायण शाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। नौतन विधानसभा के जगदीशपुर चौक, मछरगाँवा एवं मंगलपुर चौक पर भी बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया और उनके पक्ष में जमकर नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *