बिहार के कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर दिख रहा जोश और जुनून : बी एल वर्मा

देश

भाजपा के सदस्य बनने का पिछला रिकॉर्ड टूटेगा : बी एल वर्मा

पटना, 14 सितंबर। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने आज यहां कहा कि जिस तरह बिहार में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून दिख रहा है, उससे तय है कि सदस्य बनाने के मामले में न केवल हम लक्ष्य से आगे जाएंगे बल्कि पिछला रिकॉर्ड भी टूटेगा।

वर्मा तीन दिनों तक बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करने के बाद आज पटना पहुँचे। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन जिस तरह कार्यकर्ताओं में उत्साह है उससे यह तय है कि हम लक्ष्य से बहुत आगे निकलेंगे।

उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे तब उनके सामने कई चुनौतियां थी। उनके प्रधानमंत्री बनने के पहले देश की क्या हालत थी, किसी से छिपी नहीं थी। सभी ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला था। प्रधानमंत्री ने उन चुनौतियों का मुकाबला किया और देश को विकास की पटरी पर ले आये। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों के लिए काम किए। नीति आयोग की रिपोर्ट बताती है कि देश मे 25 करोड़ लोग गरीबी के दलदल से बाहर निकल आये।

उन्होंने कहा कि इसके साथ जनधन खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत सभी वर्ग, सभी धर्म के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक दल है जो अपनी स्थापना के पहले दिन से ही प्रत्येक भारतीय के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय नवनिर्माण अभियान में सक्रिय भागीदार बनने और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने की अपील की।

आज के इस प्रेस वार्ता में बिहार के प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल,प्रवक्ता अरविंद कुमार,बिहार सदस्यता अभियान के सह प्रभारी लाजवंती झा, ओम प्रकाश भुवन, सह मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *