पूर्व मंत्री एवं गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

देश

पटना 25 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के निवासी ब्रजकिशोर सिंह जी ने बिहार सरकार में में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य किया था। वे गांधी संग्रहालय, मोतिहारी के सचिव तथा गांधी संग्रहालय पटना के कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्वर्गीय ब्रज किशोर सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *