पटना- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अंतर्गत 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों को एक अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। सड़क सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु वाहनों को किया रवाना। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक आलोक राज सहित अन्य वरीय अधिकारी रहे मौजूद।
पटना – गांधी सेतु पर जाम। बस में आयी खराबी। क्रेन से साइड की गई बस। बस की मरम्मत में परेशानी। ट्रैफिक पुलिस मौके पर अलर्ट।
बलिया (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश में सड़क हादसा। पुलिस जवानों से भरी बस पलटी। बिहार पुलिस के 29 जवान घायल। 10 जवानों की हालत गंभीर। जिला अस्पताल किया गया रेफर। बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस के जवान।
पटना- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा का संभावित पटना दौरा। छठ पूजा में जे0पी0 नड्डा आयेंगे बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ छठ घाटों का करेंगे दर्शन। भाजपा की तरफ से की जा रही है तैयारी। संध्या अर्घ्य में होंगे शामिल।
पटना – पटनावासियों ने रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी। 3 हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान। लोगों ने कई साल का तोड़ा रिकॉर्ड। गाड़ियों से लेकर गहनों तक की बंपर हुई बिक्री।
पटना – आयकर भवन में तैनात असिस्टेंट पर हमला। श्री प्रमोद कुमार पर उन्हीं के ड्राइवर ने किया हमला। हमले में आयकर असिस्टेंट गंभीर रुप से हुए घायल। तलवार से हमला कर काटी उंगली। ड्राइवर ने तलवार से गर्दन पर भी किया वार। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में किया गया भर्ती। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार।
मधेपुरा – मधेपुरा से अपहृत 8 वर्षीय मयंक कुमार को पुलिस ने सकुशल बरामद। 7 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल किया बरामद। मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को किया गिरफ्तार।आठ वर्षीय मयंक कुमार को अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार (29 अक्टूबर) की सुबह मधेपुरा जिले के पुरैनी थानाक्षेत्र से अपहरण कर लिया था। वह अपनी स्कूल बस से स्कूल जा रहा था, रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने बस ड्राइवर को हथियार दिखाकर बस रुकवाई और मयंक का कर लिया था अपहरण। घटना के समय बस में लगभग 40 बच्चे थे सवार। मयंक चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत पूर्वी पंचायत के निवासी राजेश कुमार साह का है पुत्र।
औरंगाबाद – औरंगाबाद जिले के रफीगंज शिवगंज पथ के फुलवरिया गांव के पास ट्रक और बाइक की हुई टक्कर। टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे गया मगध मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों बाइक पर सवार होकर दीवाली की खरीददारी के लिए निकले थे और तेज गति से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो जाने से यह हादसा हुआ।
औरंगाबाद – नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सफलता। पचरुखिया जंगल में मिला आई0ई0डी0, जंगल से 4 के0जी0 का आई0ई0डी0 बरामद। बम को ब्लास्ट कर किया गया डिफ्यूज। सी0आर0पी0एफ0 की कोबरा बटालियन की कार्रवाई।
बक्सर – ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत। भूमि विवाद को लेकर अपराधियों ने की फायरिंग। अपराधियों ने इलाके में की ताबड़तोड़ फायरिंग। अपराधियों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर किया घायल। नवानगर थाना इलाके के साथ गांव की घटना। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार जारी।
नवादा – दबंगों ने दलित के साथ की मारपीट। मारपीट के बाद दलित के दुकान में लगाई आग। अगलगी में हजारों रुपए के सामान जलकर राख। नारदीगंज थाना क्षेत्र के बिक्कू गांव की घटना। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
नालंदा – कारोबारी के घर भीषण डकैती। 10 से अधिक की संख्या में थे डकैत। हथियार के बल पर की लूटपाट। हिलसा थाना क्षेत्र की घटना। मामले की जांच में जुटी पुलिस।

