भोजपुर के भाजपा नेताओं ने की ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात, एनडीए की प्रचंड जीत में अहम भूमिका को ले दी शुभकामनाएं

देश

डॉ. सुरेन्द्र सागर, आरा
शाहाबाद और मगध क्षेत्र में एनडीए की प्रचंड जीत के कुशल शिल्पकार दोनों क्षेत्रों के भाजपा के चुनाव प्रभारी ऋतुराज सिन्हा को बधाई देने भोजपुर जिले के नेताओं की एक टीम रविवार को उनके आवास पहुंची और एनडीए की शानदार जीत को लेकर उन्हें बधाई दी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष लव पाण्डेय, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, सुमित सिंह, विद्या सागर पाण्डेय, बंटी राय सहित कई भाजपा नेताओं ने ऋतुराज सिन्हा का भव्य स्वागत किया और फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।नेताओं ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की वजह से ही उन्हें चुनाव जीत का सटीक मंत्र मिला था। चुनाव की रणनीति से लेकर चुनाव प्रबंधन तक उन्हें ऋतुराज सिन्हा का मार्गदर्शन मिला था। ऋतुराज सिन्हा के बताए रास्तों पर चलकर उनलोगों ने चुनाव लड़ा और एक एक सीट को जीत कर एनडीए की झोली में डाल दी।भाजपा के बतौर चुनाव प्रभारी और जिले की शत प्रतिशत सीटों पर प्रचंड जीत के अहम किरदार ऋतुराज सिन्हा ने भोजपुर के भाजपा नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षो, बूथ लेवल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाया और जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्य किये। परिणाम ऐसा हुआ कि आज चारो तरफ उनकी दूरदर्शी सोंच और सफल रणनीति की चर्चा होने लगी है। नेताओं ने उन्हें राजनैतिक क्षितिज पर निरंतर सूर्य की तरह चमकते रहने की शुभकामनाएं दी और कहा कि भोजपुर के मिट्टी के लाल ने वह करके दिखा दिया है, जिसकी कल्पना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने किया था और उन्हें शाहाबाद और मगध का चुनाव प्रभारी बनाकर महागठबंधन के अभेद दुर्ग को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *