स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में किया रुद्राभिषेक

देश

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने आज सावन शुक्ल पक्ष की पावन नवमी तिथि पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया।

मंत्री श्री निशांत कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग पर जल, दुग्ध, गन्ना रस, डांस, अनार, मौसमी सहित अन्य फलों के रस के अलावा बेलपत्र अर्पित कर रूद्राभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जन-कल्याण के लिए प्रार्थना की। सावन मास में आयोजित इस रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए।

इस अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर रणवीर नंदन जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सावन का महीना आस्था और आराधना का महीना है और स्वास्थ्य मंत्री जी का इस प्राचीन ठाकुरबाड़ी में आकर रुद्राभिषेक करना सनातन परंपरा के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।

पूजन के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां अवस्थित विभिन्न देव विग्रह का भी दर्शन कर पूजा अर्चना की। साथ ही वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *