जेनरेशन बीटा स्कूल में सावन स्पेशल डे, बच्चों ने मन मोहा

देश

डुमरांव: जेनरेशन बीटा स्कूल में सावन स्पेशल डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देवी-देवताओं का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।

आश्विक त्रिवेदी ने भगवान शिव, वागीशा और रिद्धिमा ने माता पार्वती, वंशिका ने भगवान कार्तिकेय और आर्यांश ने भगवान गणेश का रूप धारण किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

विद्यालय की निर्देशिका प्रियंका सिंह ने कहा कि बच्चों ने अपने-अपने अंदाज में अपनी भूमिकाओं को बहुत सुंदर ढंग से निभाया। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर यह महसूस हुआ कि आने वाले समय में ये बच्चे अच्छे कलाकार बन सकते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने सभी बच्चों को उनके सुंदर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

बच्चों को सावन स्पेशल डे के लिए शिक्षिकाओं रेखा, ऋतु, प्रीति, रूपा, निधि, खुशबू एवं शिवानी ने अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से तैयार किया। सभी शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *