स्व० भगवान सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

देश

पटना, 06 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज जदयू नेता श्री कमलेश कुमार सिंह के पिता स्व० भगवान सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुये दानापुर के राम जयपाल पथ स्थित जलालपुर सिटी में श्री कमलेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री ने स्व० भगवान सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गाँधी जी, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित स्व० भगवान सिंह के परिजन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *