बक्सर/जमुई/सासाराम: व्यवहार न्यायालय,बक्सर के प्रभारी जिला जज चुके संदीप सिंह जमुई के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाये गए। पटना उच्च न्यायालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। संदीप सिंह फिलवक्त मोतीहारी परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हैं। इसी बीच हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कुल छह जिला जजों की लिस्ट जारी किया है, जिसमें इनका भी नाम शामिल है।
ज्ञात हो कि संदीप सिंह व्यवहार न्यायालय बक्सर में एडीजे-1 थे, जो जिला जज के प्रभार में रहते हुए लगभग एक साल के कार्यकाल के दौरान हर जरुरुतमंदों को न्याय प्रदान किया। जिला जज के प्रभार के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली से सभी न्यायपसंद अधिवक्ताओं का दिल जीत लिया था। बक्सर के बाद उन्हें फैमिली कोर्ट मोतिहारी में प्रधान न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद वे जमुई के जिला जज बनाए गए हैं। मालूम हो कि रोहतास जिले के नोखा गढ़ निवासी मदन मोहन सिंह के पुत्र हैं संदीप सिंह। न्यायाधीश संदीप सिंह को जमुई का जिला जज बनाए जाने पर बक्सर बार एसोसिएशन ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी लोगों ने इनकी व्यवहार कुशलता एवं न्यायप्रिय होने की प्रशंसा भी की है।
