देवघर से पटना-रांची के लिए इस माह में शुरु होगी फ्लाइट सर्विस

देश

 

देवघरः  देवघर एयरपोर्ट से रांची व पटना के लिए फ्लाइट सर्विस दिसंबर महीने में शुरू हो जायेगी। डीजीसीए से देवघर से रांची व पटना उड़ान का रास्ता साफ हो चुका है। डीजीसीए ने इंडिगो को उड़ान शुरू करने के लिए शिड्यूल की अनुमति दे दी है। विमान सेवा शुरू करने के लिए इंडिगो तैयारी में भी जुट गयी है। दिसंबर माह में ही किसी भी दिनी रांची व पटना की विमान सेवा शुरू हो जायेगी।उड़ान शुरू करने की घोषणा से पहले फ्लाइट का नंबर समेत उड़ान का शिड्यूल इंडिगो अपनी वेबसाइट में जारी करेगी। इसके बाद टिकटों की बुकिंग चालू होगी। बताया जाता है कि डीजीसीए ने रांची व पटना दोनों उड़ानों का समय सुबह ही निर्धारित किया है। देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा के लिए रडार लगाने का काम चल रहा है।

दिसंबर माह में किसी भी दिन देवघर एयरपोर्ट से रांची व पटना की फ्लाइट सर्विस शुरू हो जायेगी। डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस को शिड्यूल जारी करने की अनुमति दी है। डीजीसीए ने पिछले माह ही देवघर से रांची व पटना की फ्लाइट को उड़ान प्रोजेक्ट के तहत शुरू करने के लिए स्लॉट आवंटित कर दिया था। अब इंडिगो अपने स्तर से उड़ान शुरू करने की तैयारी में जुट गयी है।

इंडिगो रांची व पटना सेवा के लिए दो नयी फ्लाइट उतारने की तैयारी में है, इसके कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए सूची तैयार हो रही है। वहीं इंडिगो अतिरिक्त इक्विपमेंट मुंबई से देवघर एयरपोर्ट मंगवा रही है। रडार का सिविल वर्क पूरा हो चुका है, अब इलेक्ट्रिकल व तकनीकी कार्य के लिए कोलकाता से विशेषज्ञों की टीम देवघर आयी है। नये वर्ष में रडार तैयार होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *