BIG BREAKING: संक्षिप्त खबरें, एक नजर

देश

* गया :- बिहार के गया जिले के गांव में लोगों को मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी। रसोई तक गैस पहुंचाने के लिए पूरे गांव में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। रसोई गैस मुफ्त में प्राप्त करने के लिए किसानों को बदले में गाय-भैंस का गोबर, घर से निकलने वाला जैविक कचरा जैसे खेतों की पराली सहित अन्य दूसरी चीजें प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी। गया जिले के बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 2 के तहत गोबरधन योजना के लिए चयनित किया है।

* बेतिया :- बिहार में मानव-वन्यजीव संघर्ष को समाप्त करने के लिए राज्य के पश्चिम चंपारण जिले में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पांच गांवों को एक मॉडल मानव-मांसाहारी वन्यजीव सह-अस्तित्व क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। बिहार सरकार इसको लेकर भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट (डब्ल्यूटीआई), एक नेपाली संगठन और परियोजना के लिए यू.के. स्थित एक चिड़ियाघर के साथ हाथ मिलाने जा रही है।

* गया जिले का पहला गांव बतसपुर, जहां मिलेगी मुफ्त रसोई गैस। बतसपुर गांव लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 2 के तहत गोबरधन योजना के लिए चयनित किया है। योजना की लागत लगभग 50 लाख रुपए बताई गई है। स्वच्छ बिहार अभियान फेज 2 के तहत इस योजना से गांव के घरो में पाइपलाइन से रसोई गैस मिलेगी।

* पटना :- न्यूजीलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रीमती सुधा कुमारी का कमाल। सुधा ने जीते 4 गोल्ड और एक सिल्वर। पटना में श्रीमती सुधा कुमारी का किया गया भव्य स्वागत। एक बेटे की मां हैं श्रीमती सुधा कुमारी। जल संसाधन विभाग में कार्यरत हैं श्रीमती सुधा कुमारी।

* भागलपुर :- स्मार्ट शहर होगा अतिक्रमण मुक्त। निगम चला रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण हटाने के क्रम में भारी संख्या में पुलिस बल को किया गया है तैनात।

* मोतिहारी :- विक्षिप्त लड़की के साथ गैंगरेप। 3 दिन पहले शराब पिलाकर नशे में गैंगरेप। गांव के ही 2 युवकों पर गैंगरेप का आरोप। मोतिहारी पुलिस पर मामले को दबाने का लगा आरोप।

* पूर्णिया :- सड़कों के किनारे रहने को मजबूर लोग। सरकार से मदद की आस। मुआवजे की मांग कर रहे हैं लोग। कनकई नदी के कटाव का कहर।

* वैशाली :- 11 दिनों से लापता युवक का शव मिला। युवक का शव मिलने के बाद लोगों ने किया हंगामा। महुआ-मुजफ्फरपुर सड़क मुस्तफापुर के पास किया जाम। शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने किया हंगामा। घर से शादी समारोह के लिए निकला था युवक। कटहरा ओपी के मुस्तफापुर की घटना।

* कटिहार :-  नोटिस के बाद भी खाली नहीं हुई थी जगह। एन.एच.ए.आई. की शिकायत के बाद कार्रवाई। अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर। एन.एच.31 के दोनों साइड से हटाया गया अतिक्रमण।

* नवादा :- नवादा में जीतन मांझी से खरीदा महुआ शराब, नशे की हालत में युवक गिरफ्तार।जीतन मांझी के यहां से 200 का महुआ शराब लेकर पी लिया। शराब पीकर बाइक से नवादा जाने के क्रम में शोभनाथ मंदिर के समीप बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, उसके बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

* मुजफ्फरपुर :-  कुढ़नी उपचुनाव के लिए वोटिंग कल। वोचिंग के लिए बनाए गए 320 बूथ। कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद। 5 दिसंबर को होगा मतदान। शनिवार शाम पांच बजे से थम गया है चुनाव प्रचार।

* मुंगेर :- मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने साफिया सराय ओपी क्षेत्र के डकरा नाला के समीप से अवैध 10 देसी कट्टा और 1 लाख 20 हजार नकद के साथ पश्चिम बंगाल के तीन हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार। मुंगेर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के तीन लाइनरों को भी किया गया गिरफ्तार। 

* पटना :- देश भर की हवा खराब हो चुकी है। राजधानी पटना सहित बिहार के आठ शहरों की हवा बहुत खराब बनी हुई है, जिसके कारण सांस लेना दूभर हो रहा है। प्रदूषण बोर्ड के नियमों के अनुसार, जब भी किसी शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा 300 एक्यूआइ से ऊपर जाती है तो वहां की हवा खराब मानी जाती है। बिहार में सबसे प्रदूषित शहर बेतिया रहा। पटना में प्रदूषण का कारण इन दिनों शादियों में बजाए जा रहे पटाखे, बाईपास पर रेत से भरा ट्रक और ट्रैक्टर माना जा रहा है, जिसके कारण प्रदूषण बढ़ रहा है।

  • पटना :- कल लालू प्रसाद का है ऑपरेशन। सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती हुए लालू प्रसाद। उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव पहुंचे सिंगापुर। श्री लालू प्रसाद का परिवार कर रहा है प्रार्थना। बेटी श्रीमती रोहिणी अपन पिता को दे रही है किडनी।

न्यूज-18 बिहार

  • दरभंगा :-डीएमसीएच के विश्राम सदन में शिफ्ट। मरीजों के परिजनों को हो रही परेशानी। विश्राम सदन में लगे विभाग के पोस्टर। एम्स को गई जमीन। डीएमसीएच के विश्राम सदन में शिफ्ट हुए तीन विभाग। मरीजों के परिजनों को हो रही परेशानी। विश्राम सदन में लगे विभाग के पोस्टर। एम्स को दी गई जमीन।
  • भागलपुर :- चाकू से हमले में महिला की मौत। नीलम देवी पर चाकू से हमला। पीठ, सिर पर चाकू से कई वार। महिला के दोनों हाथ काटे। इलाज के दौरान महिला की मौत। घर आने से रोकने पर हमला। मामले में 5 लोग हिरासत में। शकील मियां अब भी फरार।
  • आरा :- मंटू सोनार हत्याकांडः पुलिस हिरासत में लिए गए 4 आरोपी। आरा पुलिस सभी से कर रही है पूछताछ। अब तक 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी। 27 नवंबर को आरा के शाहपुर में हुई थी मंटू सोनार की हत्या।
  • भागलपुर :- पीरपैंती में नीलम देवी हत्याकांड मामला। मामले में कुछ भी बोलने से बच रही पुलिस। एस.एस.पी. और थाना प्रभारी नहीं उठा रहे फोन। परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप। फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दे रही पुलिस। महिला की हत्या के बाद पुलिस का कोई जवाब नहीं।
  • पूर्वी चंपारण :- नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म। शराब पिलाकर नशे में किया दुष्कर्म। गांव के ही दो युवकों पर लगा आरोप। 12 घंटे तक बेहोशी रही पीड़िता। पुलिस पर मामला दबाने का आरोप।
  • गया :- जनप्रतिनिधि का सत्याग्रह। मैगरा बाजार में धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि। महिला को जिंदा जलाने से जुड़ा है मामला। खुद को निर्दोष बता रहे हैं जनप्रतिनिधि।
  • जमुई :- नशे में धुत बेटे ने की मां की हत्या,पिता और भाई को किया घायल। नशे में धुत बेटे ने की मां की हत्या। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आरोपी गिरफ्त से बाहर। गिद्धौर थाना क्षेत्र की घटना।
  • बेतिया :- युवती की मौत, कैंडिडेट की हत्या। राजेश की श्रीवास्तव की हत्या के बाद युवती की मौत। बेतिया में सभापति उम्मीदवार राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
  • पटना:- गया के पूर्व एस.एस.पी. आदित्य कुमार की बढ़ी मुश्किलें। सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज। पूर्व एस.एस.पी. की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी। आर्थिक अपराध इकाई की टीम लगातार कर रही छापेमारी। ई.ओ.यू. टीम लगातार छापेमारी की कह रही है बात। आई.पी.एस. आदित्य कुमार पर फर्जी कॉल से पैरवी कराने का आरोप। डी.जी.पी. को फर्जी कॉल कर पैरवी कराने का आरोप।
  • बाढ़ :- पुलिस और उत्पाद विभाग की कार्रवाई। स्निपर डॉग की मदद से पकड़ी गई शराब। भारी मात्रा में देसी शराब बरामद। महुआ और जावा शराब बरामद। जमीन के अंदर गाड़ी गई थी शराब। शराब की खेप को किया गया नष्ट।
  • मुंगेर : – मुंगेर और बंगाल के कई हथियार तस्कर गिरफ्तार। मुंगेर से हथियार लेकर जा रहा था पश्चिम बंगाल। भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार।
  • मुजफ्फरपुर :- सुधा डेयरी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त। गाड़ी ने ट्रक में मारी टक्कर। गाड़ी के खलासी की मौत। हादसे में दो लोग घायल। सुबह-सुबह हुआ सड़क हादसा। भटंडी पेट्रोल पंप के पास की घटना।
  • किशनगंज :- महानंदा नदी के किनारे मिला अज्ञात शव। नदी किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी। कोचाधामन थाने के मस्तान चौक के पास की घटना। शव पहचान करने में जुटी कोचाधामन थाने की पुलिस।
  • मुजफ्फरपुर :– गोलियों की आवास से थर्राया मुजफ्फरपुर। तीन अलग-अलग जगहों पर हुई फायरिंग। गोलीबारी में एक युवक की मौत। वहीं बड़ा जगन्नाथ गांव के मुखिया पति की हालत गंभीर है। जबकि एक अन्य जगह युवक को छूकर गोली निकल गई। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अहियापुर थाना क्षेत्र का मामला।
  • नालंदा :- हर्ष फायरिंग में गोली लगने से लड़की की मौत। बर्थडे पार्टी में बार-बालाओं के डांस के बीच हुई फायरिंग। दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव की घटना।
  • नालंदा :-  बिहार अंडर-19 वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए नालंदा की बेटी निधि भारती का हुआ चयन। नालंदा की बेटी खेलेगी क्रिकेट टूर्नामेंट। वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन। पुणे में होने वाला है पहला मैच। नालंदा के विदुपुर की रहने वाली है निधि भारती।
  • कटिहार :- सदर अस्पताल में पकड़ाई वसूली दीदी। इलाज के नाम पर मांगती है पैसे। सफल प्रसव के लिए देना पड़ता है नजराना। अधीक्षक भी इस बात को मानते हैं और मामले की जांच की बात कर रहे हैं।
  • कटिहार :-  कटिहार के फलका थाना के रंगकोल में हुए गैंगवार में कुख्यात प्रीतम यादव की हत्या। प्रीतम के साथी मुन्ना को भी बुरी तरह से पीटा। मुन्ना को मृत समझकर फेंकने गए थे अपराधी। लोगों ने खदेड़कर एक अपराधी को पकड़ा। घायल मुन्ना का अस्पताल में चल रहा है इलाज। गैंगवार में कुख्यात प्रीतम यादव की हत्या।
  • बेतिया :- नौतन के एस.एफ.सी. गोदाम में मिला था सड़ा चावल। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने दिए जांच के आदेश। मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने बेतिया डीएम से की बात। दोषियों पर कार्रवाई करने का दिया निर्देश।
  • रांची :- राजद नेता श्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के लिए हवन की तैयारी। लालू के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पार्टी के नेता करेंगे हवन। दोपहर दो बजे रिम्स के पास दुर्गा मंदिर में करेंगे हवन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *