सहकारिता सम्राट एवं पूर्व सांसद तपेश्वर सिंह की आरा में धूम धाम से मनाई गई पुण्यतिथि

देश

आरा ब्यूरो
सहकारिता सम्राट के नाम से विख्यात पूर्व सांसद स्व.तपेश्वर सिंह की 33 वीं पुण्यतिथि समारोह आरा के तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलपति और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता,पीरो के पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार और हिंदी सलाहकार समिति, भारत सरकार के सदस्य  प्रोफेसर डॉक्टर शशि कुमार सिंह,कॉलेज के सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह,डॉ. गायत्री सिंह, तपेश्वर सिंह स्मृति संस्थान की अध्यक्ष डॉ. माधुरी सिंह समेत अन्य लोगों ने सबसे  पहले स्व.तपेश्वर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।उसके बाद सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. तपेश्वर सिंह ने सहकारिता के क्षेत्र में देश और दुनिया मे एक  नए अध्याय की शुरुआत की थी।उनका सपना बहुत बड़ा था और उन्होंने उसे साकार करके भी दिखाया।आज भारत समेत दुनियाभर में सहकारिता किसानों और नागरिकों की आर्थिक उन्नति का बड़ा केंद्र बना हुआ है।देश और दुनिया को सहकारिता ने नई राह दिखाई है।उन्होंने गुरु शब्द की भी विस्तार से व्याख्या की और कहा कि जो गुरु हैं वहीं ब्राम्हण हैं।गुरु ब्रम्हा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः श्लोक की व्याख्या करते हुए उन्होंने गुरु को पथ प्रदर्शक की संज्ञा दी।
कुलपति प्रो.डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विकास में तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।यहां भावी  गुरुओं को प्रशिक्षित कर उन्हें समाज और राष्ट्र का पथ प्रदर्शक बनाने का कार्य हो रहा है।यहां प्रशिक्षित होकर  निकलने वाले छात्र ही भविष्य के शिक्षक हैं और समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनकी अहम भूमिका होगी।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रो.डॉ. शशि कुमार सिंह ने  स्व.तपेश्वर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि असनी जैसे एक छोटे से गांव से निकलकर अपनी मेधा और प्रतिभा के दम पर स्व.तपेश्वर सिंह ने पूरी दुनिया मे सहकारिता का परचम लहराया।वे एक असाधारण व्यक्ति थे और उन्होंने सड़क से संसद तक का सफर तय किया था।
एचडी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि सब.तपेश्वर सिंह ने नारी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए रोहतास और भोजपुर में अलग अलग महिला कॉलेजों की स्थापना की।उन्होंने आधी आबादी को उस दौर में शिक्षित करने का बेड़ा उठाया था जब महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी होती थी।लड़कियों को पढ़ने के अधिकार से वंचित रखा जा रहा था।उस दौर में उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को न सिर्फ प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिला कॉलेजो की स्थापना कर एक  नए युग के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत की थी।
आरा में तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय एवं बिक्रमगंज में इंदु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय आज आधी आबादी को उनका हक दिलवाने में मिल का पत्थर साबित हो रहा है।
इस अवसर पर बच्चों में बुनियादी शिक्षा विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने आज के दौर में रोजगार परक एवं कौशल विकास से जुड़े शिक्षा की तरफ आगे बढ़ने की अपील की।साथ ही कॉलेज के सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित संस्कृति पब्लिक स्कूल के मेधावी बच्चों की एक सूची डॉ. आलोक कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी साक्षी सिंह  ने उपलब्ध कराई जिन्हें कुलपति प्रो.चतुर्वेदी ने ट्रॉफी देकर  सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं प्रखर शिक्षाविद प्रो.डॉ. सुरेन्द्र नारायण सिंह ने किया और संचालन पूर्व विधान पार्षद एवं कॉलेज के सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह ने की।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. माधुरी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डॉ. सुनीता राय,डॉ. सियामती राय,प्रो.कल्याणी सिंह,प्रो.डॉ. इंद्राणी सिंह,सुनील कुमार सिंह,शैलेश कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह,संतोष कुमार सिंह, डॉ.शिव शक्ति,प्रो.रामेश्वर सिंह,प्रो.सुरेश सिंह,प्रो.उमेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ नेहरू जी,पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. हरि प्रसाद सिंह उर्फ हिमांशु यादव,कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्रीधर तिवारी समेत कई लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।
टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की तरफ से जूही पाण्डेय व अन्य ने स्वागत गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *