बिहार में फिर लौटेगी ठंड, 30 जनवरी से हो सकती है बारिश

देश

पटनाः सुबह और शाम को अभी भी ठंड लग रही है। दोपहर होते ही लोगों को गर्मी की एहसास हो रही है। लेकिन, इसके बाबजूद यह सोचना कि सर्दी विदा हो गई बिल्कुल गलत साबित हो सकता है। बिहार में एक बार फिर से ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो 01 फरवरी से फिर ठंड दस्तक दे सकती है। राज्य में 4 से 5 दिनों तक ठंड रहेगी। इस दौरान रात और दिन के बारे में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, 05 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और पारा ऊपर चढ़ेगा।
दरअसल, मौसम विभाग की तरफ से बताया की इस साल का मॉनसून सीजन पिछले कुछ सालों की तुलना में कमजोर रहा। इसके कारण इस बार ठंड अधिक पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि जिस साल मॉनसून कमजोर होता है, उस दौरान कोल्ड डे और कोल्ड वेब के इवेंट ज्यादा होते हैं। इसके साथ ही इस बार नए साल के पहले महीने के अंतिम दिनों में यानी 30 जनवरी और 31 जनवरी को दक्षिण और पश्चिम बिहार में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण 01 फरवरी से पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान घटककर 4-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके कारण ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद आसमान जब साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और ये लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर कहते हैं कि 30 जनवरी और 31 जनवरी को दक्षिण और पश्चिम विहार में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण 1 फरवरी से पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान घटकर 4-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके कारण ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद आसमान जब साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और ये लगातार जारी रहेगी। इसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।
वहीं, राजधानी पटना के भी न्यूनतम तापमान में 2 से 3 फरवरी के आसपास 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। जानकारी हो कि, पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
आपको बताते चलें कि, ठंड के थर्ड वेब यानी 01 फरवरी से लेकर 05 फरवरी तक हल्के कोहरे रहने की संभावना है। जिसके कारण इसका असर फसलों पर पड़ने की संभावना बेहद ही कम है। बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण किसानों को लगातार क्षति हो रही थी। राज्य में चल रही शीतलहर के कारण आलू, गोभी समेत कई फसलें और सब्जियां बर्बाद हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *