बंधन बैंक के कर्मी से लूट के दौरान गोली मारकर हत्या पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी ।

देश

सीवान/पचरुखी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की है। मृतक सारण जिला के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत करिंगा कोठी गांव निवासी फागू बैठा का 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बैठा है। अजय पचरुखी बाजार में स्थित बंधन बैंक का कर्मी था। बुधवार को सुबह 10 बजे अजय बैंक में रिपोर्ट करने के बाद दरौंदा थाना क्षेत्र के इंदापुर गांव में लोन का कलेक्शन करने के लिए निकला था। कलेक्शन कर वापस लौटने के क्रम में चांदपुर गांव के समीप तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में हथियार से लैस नकाबपोश अपराधियों ने अजय को घेर लिया और इसके पास रखे कलेक्शन की राशि छीनने लगे। अजय ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने एक पीठ और एक पेट में गोली मार दिया और लगभग ₹90000 की लूट कर लिया। इसके साथ मोबाइल, टेबलेट और अन्य जरूरी कागजात भी लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बंधन बैंक कर्मी को दिया। बंधन बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान के सदर अस्पताल में भेज दिया है।

अजय के सहकर्मियों ने बताया कि अजय बीते 1 वर्ष से पचरुखी बंधन बैंक में अपनी सेवा दे रहा था। वह रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर काम कर रहा था जिसका काम फील्ड से लोन की राशि कलेक्शन करना था। कर्मी ने बताया कि लगभग ₹83515 जो कलेक्शन की राशि थी अजय ने सिस्टम में अपडेट कर दिया था बाकी अन्य और कलेक्शन की राशि अपडेट नहीं है।
इस संबंध में पचरुखी थाना अध्यक्ष रामबालक यादव ने कहां की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस से सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *