भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा के भोजपुर- बक्सर दौरे को ले कार्यकर्ताओं में उत्साह,जगह जगह स्वागत की तैयारियां जोरों पर

देश

डॉ. सुरेन्द्र सागर, आरा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपनी धरती पर भोजपुर और बक्सर जिलों में पहुंच रहे  पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी ऋतुराज सिन्हा के भव्य  स्वागत की जगह जगह तैयारी की गई है।भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा का कोइलवर पुल, भाजपा कार्यालय आरा,बिहियाँ,ब्रम्हपुर,ढकाइच और बक्सर में स्वागत की तैयारियां की गई है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी द्वारा कोइलवर में,भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गाराज द्वारा जिला कार्यालय आरा में,राकेश विशेश्वर ओझा द्वारा बिहियाँ में,संतोष सम्राट द्वारा कृष्णब्रम्ह में,विनोद राय द्वारा ढकाईच में और जिला भाजपा के पदाधिकारियों,नेताओं और कार्यकर्ताओं  द्वारा बक्सर में राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा के जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव उर्फ राजू ने बताया कि बक्सर के ब्रम्हपुर और मानसिंह हॉल बक्सर में राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा का स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह भी आयोजित होगा।राष्ट्रीय सचिव और पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी ऋतुराज सिन्हा बक्सर में भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं को 2024 के लोक सभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक और शानदार जीत के साथ ही पुनः  पीएम नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद पर ताजपोशी का मूलमंत्र भी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *