आसुरी शक्तियों का बिहार की सरकार में दबदबा,इनसे मुक्ति के पश्चात ही होगा बिहार का कल्याण-विजय कुमार सिन्हा

देश

जाति औऱ क्षेत्र के नाम पर देश को बांटना विध्वंसकारी,

आई एन डी आई ए गठबंधन में फूट के कारण महागठबंधन के नेता बिहार में परेशान,

प्रधानमंत्री का दस संकल्प आज भारत की जरुरत।

पटना,25 अक्टूबर 2023

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जाति औऱ क्षेत्र के आधार पर राजनीति करने वाले दलों और नेताओं को प्रधानमंत्री के वयान पर मिर्ची लग गई है औऱ वे अनाप शनाप बोल रहे हैं।वास्तविकता है कि बिहार में राजद औऱ जदयू की राजनीति का आधार ही जातीयता औऱ क्षेत्रीयता है।इन्हें राज्य की प्रगति,विकास औऱ जनहित से कोई सरोकार नहीं है।इनके बड़े नेता भरस्टाचार के आरोपों में जेल जाते हैं औऱ जेल से बाहर होने पर हाथी पर वापस आते हैं।अच्छा औऱ बुरा में इन्हें फर्क नजर नहीं आता है।इनका पूरा कुनबा आसुरी आवरण में है।इनके अंदर जातिवाद, भ्रस्टाचार औऱ अपराध रूपी रावण व्याप्त है जिसे खत्म करने की जरूरत है।

श्री सिन्हा ने कहा कि आई इन डी आई ए गठबंधन में फूट के कारण बिहार महागठबंधन के नेता परेशान हैं।देश में घूम घूम कर अपनी एकता औऱ एकजुटता की डींग हाँकते थे।लेकिन मध्यप्रदेश में होने बाले आगामी विधानसभा चुनाव ने इनकी पोल खोल दी।कांग्रेस जदयू औऱ समाजवादी पार्टी को कोई भाव नहीं दे रहा है।इसी के कारण ये निराशा में हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार की सरकार में आसुरी शक्तियों का बोलबाला औऱ दबदबा है।जिस प्रकार असुरों द्वारा ऋषि, मुनियों औऱ सामान्य जनों को तबाह किया जाता था ठीक उसी प्रकार राज्य में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।शराब, बालू औऱ जमीन माफियाओं के द्वारा राज्य में हाहाकार मचा दिया गया है।राज्य की जनता इस आसुरी सरकार से परेशान औऱ हैरान है।वर्ष 2024 औऱ 2025 के चुनावों में राज्य की जनता महागठबंधन सरकार को सबक सिखायेगी।

श्री सिन्हा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रावण दहन के अवसर पर दिल्ली के द्वारका में दिये गए संदेश को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज भारत को उनके संदेश में वर्णित 10 संकल्पों की जरूरत है।

श्री सिन्हा ने कहा कि आज देश में सत्य-असत्य, धर्म-अधर्म, नैतिक-अनैतिक औऱ सद्गुणों-दुर्गुणों के बीच संघर्ष चल रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की एकता, अखंडता और श्रेष्ठता को अक्षुण्ण रखने हेतु देश में औऱ देश के बाहर पनप रहे नकारात्मक शक्तियों पर चुन चुन कर प्रहार शुरू कर दिया है।राज्य औऱ देश की जनता नरेन्द्र मोदी को बेहद पसंद करती है क्योंकि मां भारती औऱ उसके सन्तानों के दुःख-दर्द निवारण हेतु वे हमेशा लगे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *