पटना नगर निगम द्वारा अनदेखी की जा रही है सड़क किनारे लगे इन ऊंचे – ऊँचे होर्डिंग्स को

देश

पटनाः पटना नगर निगम द्वारा बेली रोड, के मुख्य सड़कों पर लगाए गए ऊँचे होर्डिंग बैनर आदि की अनदेखी करना अब आम बात हो गई है। इस संबंध में विगत दिनों 01 नवंबर को आए हुए भूकंप में बेली रोड, शेखपुरा स्थित पिलर नंबर 83, 84 के पास दो होर्डिंग मुख्य सड़क पर गिर गई। जिससे रात्रि होने के कारण जान माल की क्षति ज्यादा ना हो सकी। मगर वहीं पर बगल में पिलर नंबर 84 के पास ओवर ब्रिज, बेली रोड से करीब 20 फीट ऊपर एक और होर्डिंग लगा हुआ है। जो अचानक तेज हिलने लगा और भूकंप आने के कारण अचानक खुलने जैसा तेज आवाज करने लगा। अगल-बगल के घर वाले इससे दहशत में आ गए। सभी यह होर्डिंग किनके घर की छत पर गिरेगा इसके अंदेशा लगाकर अपने अपने घर से औरते और बच् समेत अपने अपने घर से बाहर आ गए। सभी स्थानिय घर वाले मुख्य सड़क पर आ गए। अपना नाम न बताने के एवज में स्थानीय ग्रामीणों ने मौक़े पर बताया कि इन होर्डिंग को देखकर हम यहाँ रहने वाले काफी दहशत में रहते हैं। आंधी, तूफान, भूकंप आने की स्थिति में यह होर्डिंग कभी भी हमारे मकान पर गिर सकता है। जिससे हमारे मकान में रहने वाले हम लोगों को जान माल को काफी क्षति पहुंचा सकता है। पटना नगर निगम द्वारा मुख्य बेली रोड पर लगाए गए इन होर्डिंग्स का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। नगर निगम से कोई कर्मचारी कभी- कभी अगर इन होर्डिंग के बारे में पूछने भी आता है तो जिनके घर में यह लगा हुआ है वह उनको मोटी रकम देकर उन्हे चुप करवा देते है। मोटी रकम पाकर निगम कर्मचारी भी इनका संज्ञान नही लेते। जिनके छतों पर ये होर्डिंग लगाया जाता है वे इन होर्डिंग्स कंपनी के मालिक से मोटी रकम मासिक किराया के रूप में वसूल पाते हैं। इस रकम में से कुछ रकम इन निगम वाले लोगों को देखकर वह इसे अनदेखा करवा लेते हैं और स्थानिये लोगो पर इनका खतरा रात दिन मँडरता रहता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *