पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

देश

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, 30 जनवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० गुणानंद झा एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

स्व० गुणानंद झा जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *