भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने बक्सर में किया प्रचार,कहा- चार सौ पार के साथ तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी

देश

डॉ. सुरेन्द्र सागर, आरा(बिहार)
बक्सर संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे एनडीए उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी की शानदार,ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत सुनिश्चित करने को ले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और नॉर्थ ईस्ट राज्यों के सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने बक्सर के कई इलाकों में जनसंवाद सभाओं के माध्यम से चुनाव प्रचार किया।इस दौरान उन्होंने बक्सर के मतदाताओं से कहा कि राजद बिहार में एकबार फिर जंगलराज लाना चाहता है और राज्य में हत्या,आतंक,अपहरण, नरसंहार,नक्सलवाद और लूट का राज स्थापित करना चाहता है।जब तक बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है,किसी भी हाल में बिहार को जंगलराज में नही जाने देंगे।उन्होंने बक्सर में निर्दलीयों से सतर्क रहने और सीधे कमल के फूल पर बटन दबाने की मतदाताओं से अपील की।
बक्सर जिले के ब्रम्हपुर विधानसभा क्षेत्र के बगेन मण्डल स्थित भदवर शक्ति केंद्र के बगेन मण्डल अध्यक्ष उदय उज्जैन की अध्यक्षता में आयोजित चुनावी चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश मे एक मजबूत सरकार बनाई है,देश का सम्पूर्ण एवं सर्वांगीण विकास भी किया है और विरासतों का संरक्षण भी किया है।उन्होंने अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बक्सर से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार चार सौ पार करा दीजिये तो भारत नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।इससे देश का तीव्र गति से विकास होगा और भारत दुनिया मे महाशक्ति बनकर उभरेगा।भदवर शक्ति केंद्र पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया।कई जगह फूलों की वर्षा भी की गई और उन्हें फूल मालाओं से अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया।बक्सर दौरे में सबसे अधिक युवाओं ने देश के यूथ आइकॉन ऋतुराज सिन्हा के जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्हें एनडीए की शानदार जीत का भरोसा दिलाया। भदवर में चुनावी चौपाल के कार्यक्रम की अध्यक्षता दरोगा साह ने की जबकि संचालन सत्येन्द्र मिश्र ने किया।
ऋतुराज सिन्हा के साथ भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी चुनावी दौरे में साथ थे।
कार्यक्रम में बगेन मंडल उपाध्यक्ष धीरज पांडेय,मंडल महामंत्री मंजी पासवान, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, भदवर शक्ति केंद्र प्रमुख मनोहर, बराडी शक्ति केंद्र प्रमुख तुफानी सिंह, गुड्डू राय, मान जी सिंह, त्रिलोकी तिवारी, हरेंद्र तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, रघुनाथ सिंह, सरोज साह, प्रमोद साह, मनोज राय, संजय राय, मोहन सिंह, लल्लू सिंह, बनारसी बारी,बिहारी मुसहर, नामदेव मुसहर, पप्पू पासवान, रामा शंकर प्रसाद, सोनू पासवान, रंजन चौधरी, ललन बारी, ददन मिश्रा, सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

भारत की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है भारत,देश के विकास को मिलेगी रफ्तार-

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा के आरा से बक्सर जाने के दौरान जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *