“सच्चा विकास वही है जो सभी तक पहुंचे”: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरीदाबाद में अत्याधुनिक अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश ने एक नयी ऊर्जा के साथ आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृतकाल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं, देश के सामूहिक विचार जाग्रत हो रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अमृत काल की इस प्रथम बेला में देश को श्री माता अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आधुनिकता और आध्यात्मिकता का मिश्रण है और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुलभ और किफायती इलाज का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा, “अम्मा प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। वह भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं।” भारत की सेवा और चिकित्सा की महान परंपरा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। जहां आरोग्य आध्यात्म, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुये हैं। हमारे यहां आयुर्विज्ञान एक वेद है। हमने हमारी मेडिकल साइन्स को भी आयुर्वेद का नाम दिया है।” उन्होंने सभा को याद दिलाया कि सदियों से गुलामी के कठिन दौर में भी भारत ने अपनी आध्यात्मिक और सेवा विरासत को कभी भी गुमनामी में लुफ्त नहीं होने दिया। उन्होंने राष्ट्र के सौभाग्य के बारे में बताया कि पूज्य अम्मा जैसे संतों के रूप में आध्यात्मिक ऊर्जा हमेशा देश के कोने-कोने में व्याप्त थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे धार्मिक और सामाजिक संस्थानों द्वारा शिक्षा-चिकित्सा से जुड़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन की ये व्यवस्था एक तरह से पुराने समय का पीपीपी मॉडल ही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप तो कहते ही हैं, लेकिन मैं इसे ‘परस्पर प्रयास’ के तौर पर भी देखता हूं।” प्रधानमंत्री ने भारत में बने वैक्सीन के बारे में दुष्प्रचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सभी को ध्यान होगा कि जब भारत ने अपनी वैक्सीन बनाई थी, तो कुछ लोगों ने किस तरह का दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी। इस दुष्प्रचार की वजह से समाज में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लेकिन जब समाज के धर्मगुरू, अध्यात्मिक गुरू एक साथ आए, उन्होंने लोगों को अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा, तो उसका तुरंत असर हुआ। भारत को उस तरह की वैक्सीन हेसिटेंसी का सामना नहीं करना पड़ा, जैसा अन्य देशों में देखने को मिला। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार लाल किले से मैंने अमृतकाल के पंच-प्राणों का एक विजन देश के सामने रखा है। इन पंच प्राणों में से एक है- गुलामी की मानसिकता का संपूर्ण त्याग। उन्होंने कहा कि इसकी इस समय देश में खूब चर्चा भी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस मानसिकता का जब हम त्याग करते हैं, तो हमारे कार्यों की दिशा भी बदल जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि यही बदलाव आज देश के हेल्थ केयर सिस्टम में भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि देश के पारंपरिक ज्ञान में विश्वास बढ़ रहा है। योग की आज वैश्विक स्वीकृति है और पूरा विश्व अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाएगा। संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश के उन अग्रणी राज्यों में है, जहां घर-घर पाइप से पानी की सुविधा से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भी उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिटनेस और खेल जैसे विषय तो हरियाणा के संस्कारों में ही हैं। प्रधानमंत्री द्वारा फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन संपन्न होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा। माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों से लैस होगा। करीब 6000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल फरीदाबाद और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

Continue Reading

विधि एवं न्याय के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए भारत-ब्रिटेन का हुआ समझौता

दिल्लीः   भारत-ब्रिटेन संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की हाल की बैठक में वाणिज्यिक अदालतों के कामकाज, मध्यस्थता और बीच-बचाव जैसी वैकल्पिक विवाद समाधान व्यवस्थाओं (एडीआर), मामलों के प्रबंधन, न्याय व्यवस्था और अनुबंधों के प्रवर्तन तथा सरल विधायी प्रारूपण में प्रौद्योगिकी के उपयोग से संबंधित अनुभवों और सर्वोत्तम कार्य पद्धतियों के आदान-प्रदान को सुगम बनाने पर व्यापक सहमति बनी। इसके […]

Continue Reading

सरकार खनिज अन्वेषण में और अधिक निजी फर्मों को आकर्षित करने की इच्छुकः प्रल्हाद जोशी

दिल्लीः केन्द्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि केन्द्र खनिज अन्वेषण में और अधिक निजी उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन और अन्य नवीनतम तकनीकों के उपयोग के माध्यम से खनिज अन्वेषण किया जाएगा और इससे पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव […]

Continue Reading

सृजन घोटाला मामले में पूर्व IAS समेत 9 के खिलाफ वारंट

• 27 के खिलाफ पहले ही दाखिल हो चुकी है चार्जशीट • आरोप है कि 2004-2014 के बीच सृजन महिला विकास सहयोग समिति के खातों में सरकारी फंड फर्जी तरीके से ट्रांसफर किए गए थे पटनाः सृजन घोटाला मामले में CBI की विशेष अदालत ने 9 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। वहीं […]

Continue Reading

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे का नाम जप संकीर्तन

पटनाः श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे पटना में धूम है। इस दौरान गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में विशेष 24 घंटे का नाम जप संकीर्तन आयोजित किया गया। हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे। हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे। नाम जप संकीर्तन शनिवार प्रातः 8 बजे तक चलेगा। गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध […]

Continue Reading

पूर्व सांसद आनन्द मोहन के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी पर भाजपा नेताओं का फूंका पुतला

पूर्व सांसद आनन्द मोहन के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी को ले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों का फूंका पुतला,फ्रेंड्स ऑफ आनन्द ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को अर्श से फर्श पर ला देने की दी चेतावनीशाहाबाद ब्यूरो बिहार पीपुल्स पार्टी के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष और लोकसभा के पूर्व सांसद […]

Continue Reading

नीतीश सबसे बड़े राजनीतिक बेईमान, JDU-RJD होगी एक पार्टीः RCP

  पटनाः   नीतीश के कभी खास कहे जाने वाले जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने छपरा में जदयू और राजद को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी जो बिहार की सियासत को गर्मा सकती है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द JDU का RJD में विलय हो […]

Continue Reading

JAP बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, GST और अग्निपथ योजना के खिलाफ 22 को करेगा राजभवन मार्च : राजू दानवीर

जन अधिकार युवा परिषद के पांच लिस्ट में से पहला लिस्ट हुआ जारी पटना: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, GST और अग्निपथ योजना के खिलाफ 22 अगस्त को राजभवन मार्च करने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि ये सभी जनता […]

Continue Reading

7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी Youtube चैनल किए गए ब्लॉक

ब्लॉक किए गए इन यूट्यूब चैनलों के 114 करोड़ से अधिक व्यूज; और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे ब्लॉक किए गए इन चैनलों द्वारा यूट्यूब पर फर्जी भारत विरोधी कंटेंट को मुद्रीकृत किया जा रहा था सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने […]

Continue Reading

बिहारः महागठबंधन की सरकार में कायस्थ समाज से मंत्री नहीं बनाने से कायस्थों में नाराजगी

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई है। कायस्थ जाति को मंत्री परिषद में भागीदारी नहीं मिलने से इस समाज के लोगों में नाराजगी है।इधर, लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा है।उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के पहले अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद […]

Continue Reading