तीन दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में बिहार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला पहला स्थान

बिहार सरकार की ओर से यह सम्मान उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संदीप पौण्डरीक , (भा.प्र.से.) एवं उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय (भा.प्र.से) ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  से ग्रहण किया  नई दिल्ली:3 से 5 नवम्बर तक आयोजित मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के  समापन समारोह में राज्यों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को प्रथम पुरस्कार मिला l यह अवार्ड बिहार सरकार की ओर से  उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संदीप पौण्डरीक , (भा.प्र.से.) एवं उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय (भा.प्र.से) ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  से ग्रहण किया l इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद थे l वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार मिलने पर  बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव पर श्री संदीप पौण्डरीक , (भा.प्र.से.) ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया में प्रथम पुरस्कार मिलना गौरव की बात है साथ ही यह सम्मान माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को मिला सम्मान है l आज बिहार फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भारत के अग्रणी राज्य में से एक है l कृषि आधारित उद्योग एवं निर्यात में बिहार भारत के अग्रणी राज्यों में शुमार है l आज बिहार निवेशकों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभर कर सामने आया है l उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय (भा.प्र.से) ने कहा कि  वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में पार्टनर स्टेट के रुप में बिहार के इंवेस्ट बिहार पवेलियन ने आगंतुकों एवं निवेशकों को काफी आकर्षित किया l तीन दिन तक चले वर्ल्ड फूड इंडिया में हमने देश विदेश से आए आगंतुकों, निवेशकों एवं प्रतिनिधियों से लगातर बैठकें की एवं निवेश के काफी प्रस्ताव मिले तथा लोगों ने फूड प्रोसेसिंग एवं अन्य क्षेत्र में बिहार में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई l  तीन दिन तक चले वर्ल्ड फूड इंडिया में इंवेस्ट बिहार पवेलियन में राकेश मसाला , सतुज  आदि कंपनियों के उत्पाद लोगों को काफी पसंद आया l एमबीए मखानावाला के मखाना के अलग अलग 9 फ्लेवर के रोस्टेड मखाना एवं मखाना कुकीज के लोग मुरीद हो गए l स्टार्टअप कंपनी एमबीए मखानावाला के श्रवण कुमार रॉय ने बताया मखाना का रेस्टोरेंट उत्पाद के  22 वेराईटी  लेकर हम आ रहे हैं l सचिन कुमार की स्टार्टअप कंपनी सत्तुज के अलग अलग फ्लेवर वाले सत्तू भी लोग काफी पसंद किया l सचिन कुमार ने कहा कि सत्तू के सैसे के अलग अलग फ्लेवर लोगों को खूब पसंद आया lइंवेस्ट बिहार पवेलियन में बिहार के 8  स्टार्ट अप कंपनिया  8 एमएसएमई एवं 8 बड़े कंपनियों हिस्सा लिया l

Continue Reading

आज का राशिफल: क्या कहते हैं आपके ग्रह नक्षत्र

– आचार्य मोहित पाण्डेय, लखनऊमेष राशिऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल […]

Continue Reading

ईडन गार्डन में विराट का विराट रूप देखने को मिला,साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराकर गरजे रोहित

भारतीय टीम ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर साउथ अफ्रीका को वनडे विश्व कप के मुकाबले में 243 रनों के बड़े अतंर से हराया. ये मैच विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा क्योंकि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. भारतीय टीम ने कोलकाता के […]

Continue Reading

तीन दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के समापन समारोह में बिहार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला पहला स्थान

बिहार सरकार की ओर से यह सम्मान उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संदीप पौण्डरीक , (भा.प्र.से.) एवं उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय (भा.प्र.से) ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  से ग्रहण किया  नई दिल्ली , 5 नवंबर 2023 : […]

Continue Reading

जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और उनके संरक्षण के सम्बंध में विधिक जागरूकता शिविर का लाखनडीहरा में आयोजन

बक्सरः उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर आनन्द नन्दन सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव देवराज जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और उनके संरक्षण के सम्बंध में विधिक जागरूकता शिविर का […]

Continue Reading

ब्रह्मा जी से पिप्पलाद ने अपनी दृष्टि मात्र से किसी भी वस्तु को जलाने की शक्ति क्यों मांगी

श्मशान में जब महर्षि दधीचि के मांसपिंड का दाह संस्कार हो रहा था तो उनकी पत्नी अपने पति का वियोग सहन नहीं कर पायीं और पास में ही स्थित विशाल पीपल वृक्ष के कोटर में 3 वर्ष के बालक को रख स्वयम् चिता में बैठकर सती हो गयीं। इस प्रकार महर्षि दधीचि और उनकी पत्नी […]

Continue Reading

आज का राशिफलः क्या कहते हैं आपके ग्रह नक्षत्र

आचार्य मोहित पाण्डेय, लखनऊ मेष राशिरचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। इस राशि वालों को आज खुद के […]

Continue Reading

उत्क्रमिक मध्य विद्यालय,मखदुमपुर में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन

पटना, 04 नवंबर उत्क्रमिक मध्य विद्यालय मखदुमपुर, फुलवारीशरीफ में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उद्‌घाटन राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित श्रीमती नम्रता आनंद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान के अनेक मॉडलों का निर्माण प्रदर्शन किया गया, जिसमें चंद्रयान, प्रज्ञान, कृषि पद्धति, पाचन तत्र, श्वसन […]

Continue Reading

मधेश्वर कुमार मिश्रा बताते हुए कहा किअमिताभ बच्चन सर से मिलकर एक अद्भुत अनुभूति का एहसास हुआ

आज बिहटा में मधेश्वर कुमार मिश्रा बताते हुए कहा जैसे किसी मंदिर में भगवान का होता है, सभी रोंगटे खड़े हो गए, मानों वे एक प्रकाश का पुंज हैं जिनके किरने चारों तरफ फैल रही है। उनका नाम मात्र लेने से मानों ऐसा लगता है कि जैसे अंदर उर्जा का संचार हो रहा हो।ऐसा विराट […]

Continue Reading

देश दुनिया की दस बड़ी खबर देखे.

1 छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित कर बोले पीएम-‘पूरा प्रदेश कह रहा बीजेपी आवत है’ 2 पीएम मोदी ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा, दो दिन पहले रायपुर में जो पैसा मिला है वो सट्टेबाजों का है. मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके दुबई वालों से […]

Continue Reading