कोलकाता में ब्रिटेन निर्मित पैडल स्टीमर नई साज-सज्जा के साथ जल्द ही जनता के लिए खुलेगी

ब्रिटेन में डंबर्टन शिपयार्ड में 1944 में निर्मित ‘पी एस भोपाल’ नामक एक पैडल स्टीमर को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (तत्कालीन कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट) द्वारा नंबर 22 केपीडी पर एक प्रशिक्षण पोत के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी लंबाई लगभग 63 मीटर और चौड़ाई 9.2 मीटर है। एसएमपी कोलकाता के अध्यक्ष श्री विनीत कुमार ने कहा […]

Continue Reading

“सच्चा विकास वही है जो सभी तक पहुंचे”: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरीदाबाद में अत्याधुनिक अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश ने एक नयी ऊर्जा के साथ आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृतकाल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं, देश के सामूहिक विचार जाग्रत हो रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अमृत काल की इस प्रथम बेला में देश को श्री माता अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आधुनिकता और आध्यात्मिकता का मिश्रण है और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुलभ और किफायती इलाज का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा, “अम्मा प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। वह भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं।” भारत की सेवा और चिकित्सा की महान परंपरा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। जहां आरोग्य आध्यात्म, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुये हैं। हमारे यहां आयुर्विज्ञान एक वेद है। हमने हमारी मेडिकल साइन्स को भी आयुर्वेद का नाम दिया है।” उन्होंने सभा को याद दिलाया कि सदियों से गुलामी के कठिन दौर में भी भारत ने अपनी आध्यात्मिक और सेवा विरासत को कभी भी गुमनामी में लुफ्त नहीं होने दिया। उन्होंने राष्ट्र के सौभाग्य के बारे में बताया कि पूज्य अम्मा जैसे संतों के रूप में आध्यात्मिक ऊर्जा हमेशा देश के कोने-कोने में व्याप्त थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे धार्मिक और सामाजिक संस्थानों द्वारा शिक्षा-चिकित्सा से जुड़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन की ये व्यवस्था एक तरह से पुराने समय का पीपीपी मॉडल ही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप तो कहते ही हैं, लेकिन मैं इसे ‘परस्पर प्रयास’ के तौर पर भी देखता हूं।” प्रधानमंत्री ने भारत में बने वैक्सीन के बारे में दुष्प्रचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सभी को ध्यान होगा कि जब भारत ने अपनी वैक्सीन बनाई थी, तो कुछ लोगों ने किस तरह का दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी। इस दुष्प्रचार की वजह से समाज में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लेकिन जब समाज के धर्मगुरू, अध्यात्मिक गुरू एक साथ आए, उन्होंने लोगों को अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा, तो उसका तुरंत असर हुआ। भारत को उस तरह की वैक्सीन हेसिटेंसी का सामना नहीं करना पड़ा, जैसा अन्य देशों में देखने को मिला। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार लाल किले से मैंने अमृतकाल के पंच-प्राणों का एक विजन देश के सामने रखा है। इन पंच प्राणों में से एक है- गुलामी की मानसिकता का संपूर्ण त्याग। उन्होंने कहा कि इसकी इस समय देश में खूब चर्चा भी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस मानसिकता का जब हम त्याग करते हैं, तो हमारे कार्यों की दिशा भी बदल जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि यही बदलाव आज देश के हेल्थ केयर सिस्टम में भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि देश के पारंपरिक ज्ञान में विश्वास बढ़ रहा है। योग की आज वैश्विक स्वीकृति है और पूरा विश्व अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाएगा। संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश के उन अग्रणी राज्यों में है, जहां घर-घर पाइप से पानी की सुविधा से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भी उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिटनेस और खेल जैसे विषय तो हरियाणा के संस्कारों में ही हैं। प्रधानमंत्री द्वारा फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन संपन्न होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा। माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों से लैस होगा। करीब 6000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल फरीदाबाद और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

पटना, 23 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ, जे०पी० गंगा पथ होते हुये गांधी घाट गये और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री वापस लौटते हुये जे०पी० सेतु तक गये और वहाँ गंगा […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री बख्तियारपुर के श्री वेंकटेश्वरनाथ ठाकुरबाड़ी (बड़ी ठाकुरबाडी) एवं श्री राधेकृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हुये शामिल

पटना, 23 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर के श्री वेंकटेश्वरनाथ ठाकुरबाड़ी (बड़ी ठाकुरबाड़ी) एवं श्री राधेकृष्ण मंदिर के आश्रम सभागार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। श्रीमदभागवत विद्यापीठम श्रीधाम वृंदावन के निदेशक एवं कथावाचक आचार्य पंडित श्री बनवारी लाल गौड़ जी महाराज ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर, अंगवस्त्र एवं […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने पितृपक्ष मेला 2022 की तैयारियों की समीक्षा की, गया मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना, 22 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गया में पितृपक्ष मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने देवघाट का निरीक्षण किया और रबड़ डैम परियोजना की कार्य […]

Continue Reading

संगीत को अपनी इबादत मानने वाले शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां आज भी हाशिए पर, मुरली मनोरहर श्रीवास्तव

मुरली मनोरहर श्रीवास्तव आज भी उनकी उतनी ही याद आती है। उनको गुजरे डेढ़ दशक होने को आए मगर उनकी कृतियां आज भी हमारे बीच उनके होने का एहसास कराती हैं। हम बात कर रहे हैं शहनाई नवाज उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब की। डुमरांव की वो गलियां जहां उनका बचपन गुजरा, बांके बिहारी मंदिर जहां […]

Continue Reading

श्री आदर्श लीला समिति की बैठक संपन्न, कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा की अध्यक्षता में दशहरा में होगा रामलीला का आयोजन

दशहरा के मौके पर गया के कलाकारों द्वारा रामलीला की होगी प्रस्तुतिः कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा गयाः  गया हमेशा से धर्म की नगरी के रुप में प्रसिद्ध रहा है। यहां सभी धर्मों के मानने वाले लोग आपसी मिल्लत के साथ हिस्सा लेते हैं। दशहरा के मौके पर यहां पिछले 54 वर्षों से श्री आदर्श […]

Continue Reading

पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस समारोह सह 43 वां वार्षिक सम्मेलन  आइ एम ए हॉल गांधी मैदान में आयोजित किया गया

इस अवसर पर संघ के महासचिव नंदकिशोर दास ने बिहार राज सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया ,  निगम के रिक्त पदों को भरते हुए दैनिक कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति,  सफाई कर्मियों को राज नैतिक भागीदारी विधानसभा विधान परिषद निगम बोर्ड में सुनिश्चित करें , निजी करण ठेकेदारी प्रथा अविलंब समाप्त हो, भूमिहीन सफाई मजदूरों […]

Continue Reading

शालिनी फाउण्डेशन पटना के द्वारा बिहार श्री रत्न अवार्ड पुरस्कार सह-रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन किया गया.

शालिनी फाउण्डेशन, पटना के द्वारा बिहार श्री रत्न अवार्ड पुरस्कार सह-रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन, घटना के महापौर सीता साहू जी एवं पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ० मिनाक्षी स्वराज ने दीप प्रज्जवलित कर किये। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रख्यात गणितज्ञ सुपर-30 डॉ० आनन्द कुमार, सुपर-30 के संस्थापक प्रणव कुमार विशिष्ठ अतिथि डॉ० सुनील […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने नेपाली कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिनिधि सभा के माननीय सदस्य प्रदीप गिरि के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 21 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नेपाली कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिनिधि सभा के माननीय सदस्य प्रदीप गिरि के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० प्रदीप गिरि नेपाली राजनीति के एक वे दार्शनिक और समाजवादी विचारक थे। उनके निधन […]

Continue Reading