पटना जिला चतुर्थ श्रेणी संवेदक संघ का चुनाव संपन्न, अनिल कुमार यादव को चुना गया अध्यक्ष

पटनाः पटना जिला चतुर्थ श्रेणी संवेदक संघ का मंगलवार को साउथ बेली रोड स्थित पूर्व पाटलिपुत्र भवन के प्रांगण में संघ के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इस बैठक में सर्वसम्मति से अनिल कुमार यादव को पटना जिला चतुर्थ श्रेणी संवेदक संघ का अध्यक्ष चुना गया। आयोजित बैठक में पटना जिला के विद्युत भवन प्रमंडल […]

Continue Reading

आनन्द मोहन की बेटी की शादी को लेकर शाहाबाद के समर्थकों में खुशी की लहर,पूर्व सांसद ने शुभचिन्तको एवं समर्थकों को भेजे कार्ड

-डॉ. सुरेंद्र सागरआराः बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनन्द मोहन की बेटी सुश्री सुरभि आनन्द के वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर भोजपुर और शाहाबाद में समर्थकों के बीच खासा उत्साह है।बुधवार को पटना के विश्वनाथन फॉर्म में आयोजित वैवाहिक समारोह को लेकर भोजपुर,बक्सर,रोहतास और कैमूर जिले में आनन्द मोहन के साथ जुड़े प्रमुख नेताओं […]

Continue Reading

खाद्यान्न प्रबंधन में अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग करें: गोयल

  दिल्लीः केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, कपड़ा तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश क्षेत्र के भारतीय खाद्य निगम के संचालन की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खाद्यान्न प्रबंधन एवं गुणवत्ता नियंत्रण में अधिक पारदर्शिता लाने तथा मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करें। श्री पीयूष गोयल ने भारतीय खाद्य निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक कुशल तथा आधुनिक बनाने के लिए सभी अधिकारियों से अपने-अपने सुझाव भेजने का आग्रह किया। उन्होंने एफसीआई के अधिकारियों को खाद्यान्न प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का अधिकतम उपयोग करने और सीमित भूमि क्षेत्र में उच्च क्षमता वाले गोदामों को तैयार करने के लिए बेहतर डिजाइन का सुझाव देने का भी निर्देश दिया। केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री ने गेहूं और धान की खरीद से संबंधित मुद्दों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि भारतीय खाद्य निगम को सभी राजस्व जिलों को कवर करते हुए अधिक संख्या में सरकारी खरीद केंद्र खोलने चाहिए ताकि किसानों के पास अपनी उपज एफसीआई या किसी अन्य एजेंसी को बेचने के अधिक विकल्प उपलब्ध हों। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सरकारी खरीद केंद्रों पर ई-पीओपी मशीन के उपयोग की सराहना की। श्री गोयल ने सलाह दी कि किसानों से खरीद प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए अन्य राज्यों में भी इसी प्रणाली को लागू किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश की खाद्य मांग, जनसंख्या और विशाल भौगोलिक क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया कि गेहूं के बाजार मूल्य को नियंत्रित करने के उद्देश्य से खुले बाजार बिक्री योजना में अधिक मात्रा में गेहूं की पेशकश की जाए। राज्य में भंडारण क्षमता की समीक्षा करते हुए श्री गोयल ने कहा कि एफसीआई के स्वामित्व वाले और किराए के सभी गोदाम भी उच्चतम स्तर के ही होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि खराब स्तर के सभी गोदामों को आवश्यक मरम्मत करवाकर तुरंत अपग्रेड किया जाना चाहिए अन्यथा उन्‍हें किराए पर लेने पर विचार किया जाना चाहिए

Continue Reading

नारी शक्ति का उत्सव मनाने के लिए भारतीय नौसेना अखिल महिला कार रैली- ‘शी इज अनस्टॉपेबल का हुआ आयोजन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण के दौरान इस बात पर जोर दिया था कि ‘अमृत काल’ की सोच को प्राप्त करने के लिए नारी शक्ति का योगदान महत्वपूर्ण होगा। ‘नारी शक्ति’ पर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रीय नेतृत्व की सोच के अनुरूप भारतीय नौसेना ने […]

Continue Reading

“आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है”-प्रधानमंत्री

बेंगलुरुः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु के येलहंका स्थित वायु सेना स्टेशन में 14वें एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन किया। एयरो इंडिया 2023 की विषयवस्तु “दी रन-वे टू अ बिलियन अपॉरट्यूनिटीज़” है। इसमें 80 से अधिक देश हिस्सा लेंगे। उनके साथ 800 रक्षा कंपनियां भी शामिल होंगी, जिनमें लगभग 100 विदेशी और 700 भारतीय कंपनियां […]

Continue Reading

आरा नहर को पार्क एवं उद्यान में बदलने का कार्य प्रारंभ,पूर्वी रेलवे गुमटी से धरहरा पुल तक का इलाका बनेगा खूबसूरत पिकनिक स्पॉट

शाहाबाद ब्यूरो आरा के सांसद और भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के लगातार किये जा रहे क्षेत्रीय विकास कार्यों का कारवां बढ़ता जा रहा है।अब एक बार फिर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की पहल पर आरा पूर्वी रेलवे गुमटी से लेकर धरहरा पुल तक जाने वाली नहर का सौंदर्यीकरण कर इसे पार्क और […]

Continue Reading

जंगल नहीं यह एक पेड़ है :1.5 लाख वर्ग मीटर में फैला है एक बरगद का पेड़, उम्र है करीब 250 साल

दुनिया का सबसे चौड़ा बरगद का पेड़ 144400 वर्ग मीटर में फैला है। कोलकाता के पास आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन ( The Acharya Jagadish Chandra Bose Botanical Garden) में लगा ये पेड़ 250 साल से अधिक समय में इतना विशाल हो पाया है। दूर से देखने में ये पेड़ एक जंगल की तरह […]

Continue Reading

13 राज्यपाल व उप राज्यपाल बदले गए, राजेंद्र आर्लेकर बने बिहार के नए राज्यपाल

देशभर के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व […]

Continue Reading

आरा में रमना मैदान के सौन्दर्यीकरण के साथ विश्वस्तरीय बनेगा पार्क,शिलान्यास समारोह में आएंगे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह

डॉ. सुरेन्द्र सागरआरा के सांसद और भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की पहल पर रमना मैदान के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य के शुभारंभ को लेकर आयोजित कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।रविवार को वीर कुंवर सिंह पार्क को विश्वस्तरीय पार्क बनाने और पूरे मैदान […]

Continue Reading

पटना हाईकोर्ट ने कोसी विकास प्राधिकरण के गठन के साथ बाढ़ की समस्या के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश,जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया ऐतिहासिक फैसला

पटना हाईकोर्ट ने कोसी विकास प्राधिकरण के गठन के साथ ही बाढ़ की समस्या के समयबद्ध समाधान के दिये निर्देश, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, यह ऐतिहासिक फैसला उत्तर बिहार के लोगों के मन से बाढ़ का डर हमेशा के लिए समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगा पटना: उत्तर बिहार में बाढ़ […]

Continue Reading