नई शिक्षा नीति शिक्षा के साथ खेलकूद और कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगीः अनुराग ठाकुर

दिल्लीःकेन्द्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि देश की युवा पीढ़ी को ब्रेन ड्रेन से बचाना है और ब्रेन गेन की तरफ ले जाते हुए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने समस्त विश्व को डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम को पूर्णतया सफ़लतापूर्वक लागू करके दिखाया है इसीलिए अब अधिकतम वित्तीय लेन देन ऑनलाईन अथवा यूपीआई माध्यम से ही हो रहे हैं। श्री ठाकुर जालन्धर स्थित दोआबा कालेज के वीरेन्द्र सभागार में कालेज के 65वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस सुअवसर पर आगे कहा कि 34 साल के बाद केन्द्र सरकार ने नई एजूकेशन नीति लाकर- खेलकूद, शिक्षा, कौशल विकास व क्षेत्रीय भाषा को शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत देश के युवाओं को रोज़गार के ज्यादा अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सॉफ्ट स्किलस पर विशेष ध्यान केंद्रित कर देश व विदेश में बढिय़ा कैरियर बनाने के अनगिणत मौके उपलब्ध करवाए हैं। मंगलवार को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि आज का युग वुमेन इंपावरमेंट का है जिसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि हर क्षेत्र-शिक्षाएं व खेलकूद में महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं जोकि आज के बदलते भारत की एक उन्नमुक्त तस्वीर है। उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के 11वें नंबर पर थी, केन्द्र सरकार के कुशल नेतृत्व व बढिय़ा नीतीयों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पिछले आठ वर्षों में पाँचवें स्थान पर पहुंच गई है। देश का जनमानस बधाई का पात्र है कि हर वर्ग के लोग गरीब व अमीर आज की तारीख में डिजिटल लेनदेन सफलता से करके देश के डिजिटल इंडिया बनने के सपने को साकार कर चुके हैं। इससे पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया l इस अवसर पर सन 2017-18, 2018-19 व 2019-20 के कुल 552 जिसमें 372 स्नातक एवं 180 स्नात्तकोतर विद्यार्थियों को डिग्रियां श्री अनुराग सिंह ठाकुर,  चन्द्र मोहन, डा. सुषमा  चावला,  अश्मि सोंधी व प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी ने प्रदान कीं। इस मौके पर टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ इत्यादि उपस्थित थे।

Continue Reading

सबको रुला गया हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

मुंबईः    मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की 58 साल की उम्र में निधन। कॉमेडियन पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके ठीक होने की सभी को उम्मीद थी। आखिर वे अलविदा कह गए। बॉलीवुड और टीवी गलियारों में मातम पसरा हुआ है। किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। वो […]

Continue Reading

पटना में नगरनिगम चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा:मेयर प्रत्याशी वीणा कुमारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया,

पटना : आज वीणा कुमारी ने पटना नगरनिगम के मेयर पद के होने वाले चुनाव में अपना नामांकन कर लिया. पर्चा दाखिल करने के बाद वीणा कुमारी के समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर जीत की अग्रिम बधाई दिया! अपने पसंदीदा प्रत्याशी वीणा कुमारी को उनके समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर समर्थकों ने अपार खुशी जाहिर […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री  जनता दरबार से कर रहे ब्रांडिंग, भाजपा करेगी जन कल्याण संवाद :  विजय सिन्हा

पटना, 20 सितंबर ।  बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को नीतीश कुमार के ‘ मुख्यमंत्री जनता दरबार ‘ कार्यक्रम को लेकर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि जनता दरबार कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को बुलाया जाता है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जनता […]

Continue Reading

ज्ञान भवन में शुरू हुआ तीन दिवसीय बिहार पोल्ट्री  एंड एक्वा एक्स्पो – 2022

बिहार सरकार के मंत्री सुधाकर सिंह व मंत्री मो. अफाक आलम ने किया एक्सपो का शुभारंभ पटना : तीन दिवसीय बिहार पोल्ट्री एंड एक्वा एक्स्पो – 2022 का आयोजन मंगलवार को गाँधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में किया गया। उत्तर भारत के इस सबसे बड़े मेले में समस्त बिहार के साथ हीं अन्य राज्यों के […]

Continue Reading

4.325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

• बिहार एक गरीब राज्य है फिर भी यहाँ तेजी से विकास का काम किया जा रहा है- मुख्यमंत्री 2,700 राजस्व कर्मचारियों की और बहाली होनी है, इसे शीघ्रता से पूर्ण करें- मुख्यमंत्री • हमलोग चाहते हैं कि राज्य का विकास हो, आपस में कोई विवाद न रहे- मुख्यमंत्री • समाज में प्रेम और भाईचारे […]

Continue Reading

भाजपा की रैली का जवाब महारैली से देगी महागठबंधन

पटनाः भाजपा और जदयू की तल्खियां दिनों दिन बढञती जा रही हैं। दोनों पार्टियां एक दूसरे को जवाब देने के लिए मैदान में दो-दो हाथ करने की कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रही हैं। इसकी शुरुआत भाजपा ने की है जो 23 सितंबर और 24 सितंबर को पूर्णिया और किशनगंज में बड़ी रैली है। इसमें […]

Continue Reading

बिहार से उड़ानें होंगी सस्ती, विमान ईंधन पर वैट को 29 से घटाकर 4 फीसदी हुआ

नई दिल्लीः   राज्य सरकार ने गया हवाईअड्डे पर एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) को 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दी गई है। गया हवाई अड्डे पर एटीएफ की बिक्री पर केवल 4 फीसदी का वैट लगेगा। विमान ईंधन की कीमत में गिरावट आएगी और साथ ही विमानों के किराए में भी […]

Continue Reading

राज्य के 03 जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश पटना, 19 सितम्बर 2022 :- वज्रपात से पूर्णिया 04, अररिया में 04 एवं सुपौल में 03 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की | […]

Continue Reading

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सुपौल जिला के वीरपुर में मृतकों के परिवार से आज मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

 श्री सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवार के लोग इसे हत्या की घटना बता रहे हैं और जाॅंच की माॅंग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा परिजनों की माॅंग को अनसूना कर उनकी पिटाई की जा रही हैं और उन्हें हाजत में बंद किया जा रहा है। श्री सिन्हा ने पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना की बात […]

Continue Reading