भारत को अधिक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुसंधान प्रतिष्ठान और स्टार्ट-अप बहुत महत्वपूर्ण हैः राजनाथ

दिल्लीःरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को अधिक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों को नई गति प्रदान करने के लिए युवाओं से नवाचार करने, नवीनतम प्रौद्योगिकी विकसित करने और नई कंपनियां, अनुसंधान प्रतिष्ठानों और स्टार्ट-अप्स की स्थापना करने का आह्वान किया। आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने उन्हें गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर से प्रेरणा लेने और एक हाथ में विजन और ज्ञान लेकर तथा दूसरी ओर सदियों पुरानी भारतीय परंपराओं के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ताकि राष्ट्र को विकास की सीढ़ी पर ऊपर ले जाने के समग्र उद्देश्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने छात्रों को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने, एक टीम के रूप में काम करने और जीवन की सफलताओं और असफलताओं से न बहकने लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिना विचलित हुए संतुलित तरीके से आगे बढ़ने की क्षमता ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से अहंकार या क्रोध को अपने रास्ते में न आने देने का भी आग्रह किया। चरित्र निर्माण, ज्ञान और धन को समान महत्व दिया जाना चाहिए। भारत की प्रगति का मार्ग युवाओं से ही होकर आगे जाता है। आप जितने मजबूत होंगे, देश भी उतना ही मजबूत बनेगा। श्री राजनाथ सिंह ने छात्रों को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते हुए विश्व भारती की प्रसिद्धि को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया। उन्होंने विश्व भारती विश्वविद्यालय को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की दार्शनिक विरासत की भौतिक अभिव्यक्ति और उनके ज्ञान और बुद्धि का अवतार बताते हुए कहा कि विश्व भारती भारतीय ज्ञान के साथ साथ ही विश्व ज्ञान का भी एक अनूठा मिश्रण है। इसमें दुनिया भर से भारतीय विचारों में ज्ञान के प्रवाह को आत्मसात करने और पूरी दुनिया को प्रबुद्ध बनाने का संयोजन है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के राष्ट्रवाद और सार्वभौमिक मानवतावाद के विचारों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे इस महान दार्शनिक ने अपने विचारों, दर्शन और मूल्यों से भारतीय समाज और राजनीति को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सदियों से भारतीय राष्ट्रवाद सहयोग और मानव कल्याण की भावना पर ही आधारित रहा है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद क्षेत्रीय न होकर सांस्कृतिक है। चेतना क्षेत्र से पहले आती है। मानव कल्याण केंद्र बिंदु हैं। भारतीय राष्ट्रवाद बहिष्कारवादी न होकर सर्व-समावेशी है और सार्वभौमिक कल्याण से ही प्रेरित है। विश्वभारती इसी भावना का सूचक है। राजनाथ सिंह ने यह उल्लेख करते हुए कि गुरुदेव के उस समय के भविष्यवादी विचार आज भी प्रासंगिक हैं। राष्ट्र के विकास के लिए औद्योगिक विकास और आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह उसी दृष्टि का परिणाम है कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करके विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए ‘मेकिंग इन इंडिया, मेकिंग फॉर द वर्ल्ड’ के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में लगातार प्रगति कर रहे हैं। निवेश फर्म मॉर्गन स्टेनली की अभी हाल की रिपोर्ट के अनुसार भारत अगले 4-5 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुझे उम्मीद है कि हम 2047 तक दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। यही गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रक्षा मंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के सामाजिक परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के बारे में दूरदर्शी विचारों का जिक्र किया जो सरकार को प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगीत के लिए गुरुदेव के लेखन ज्ञान संचार भारतीयता की सुगंध का सार हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस महान दार्शनिक के शिक्षा संबंधी विचार आज भी एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहे हैं। गुरुदेव का मानना था कि शिक्षा सत्य और सौंदर्य तक पहुंचने और सामाजिक कल्याण को सुनिश्चित करने का एक सक्षम मार्ग है। उनका यह मानना  था कि केवल सीखना ही काफी नहीं है, बल्कि समाज के हित में उसका उपयोग करना भी उतना ही जरूरी है। एक शिक्षक एक साथ 40-50 छात्रों को शिक्षित कर रहा है, जो पश्चिम से प्रेरित प्रक्रिया है, जो किसी बच्चे के व्यक्तित्व को निखारने में असमर्थ रहती है। भारत में प्राचीन गुरुकुल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। कई अध्ययन यह बताते हैं कि नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों में गुरुजनों और छात्रों का अनुपात 1:5 का हुआ करता था। सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की है, जिसमें बच्चों के व्यक्तित्व विकास और शिक्षक-छात्र के उचित अनुपात पर पूरा ध्यान दिया गया है।

Continue Reading

PM गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 4 मिलियन लाभार्थियों को रोजगार प्रदान किया गयाः मांडविया

*प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष वित्त पोषण के माध्यम से 280 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करने का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ाः मांडविया दिल्लीः  “जनवरी 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोविड-19 को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने से बहुत पहले, महामारी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर समर्पित रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रक्रियाओं और […]

Continue Reading

कम उम्र के मुखिया को लेकर आयोग में लंबित केस के विरोध में हो रहे धरना आयुक्त के आश्वासन पर स्थगित

पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत गहई पंचायत मुखिया को लेकर चल रहे धरना राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद के आश्वासन के बाद धरना स्थगित हुआ।धरने पर बैठे राधा कुमारी पटेल ने कहा कि किसी भी परिवाद का एक निश्चित समय सीमा में निपटारा होनी चाहिए नही तो लोकतंत्र की क्या […]

Continue Reading

भारत के नवाचार इकोसिस्टम का नेतृत्व करने, उसे मजबूत करने के लिए AIM 2.0 पर की चर्चा

दिल्लीः     नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (एआईएम) ने अपनी प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए सोमवार को मिशन की उच्च-स्तरीय समिति (एमएचएलसी) की बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। इस समिति ने पिछले साल एआईएम द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा […]

Continue Reading

बाड़मेर रिफाइनरी “रेगिस्तान का नगीना” साबित होगीः हरदीप पुरी

दिल्लीः बाड़मेर रिफाइनरी “ज्वेल ऑफ द डेजर्ट” (रेगिस्तान का नगीना) साबित होगी, जो राजस्थान के लोगों के लिए रोजगार, अवसर और खुशी लाएगी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एचपीसीएल में मीडिया को संबोधित करते हुए राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) परिसर में आज यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि […]

Continue Reading

जनप्रतिनिधियों से नागरिक अपेक्षा करते हैं कि वे प्रदेश के विकास व जनकल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे : राष्ट्रपति

अरुणाचल प्रदेशः   भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि अनुशासन और मर्यादा संसदीय प्रणाली की पहचान है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वाद-विवाद की सामग्री और गुणवत्ता उच्चतम स्तर की हो। साथ ही हमें विकास और […]

Continue Reading

UPI-पेनॉउ लिंकेज सीमा पार लेनदेन को सुलभ, सस्ता और रियल टाइम बना देगा

*भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर और एमएएस के प्रबंध निदेशक ने भारत और सिंगापुर के बीच पहला सीमा पार लेनदेन किया दिल्लीः  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के पेनॉउ के बीच रीयल टाइम पेमेंट लिंकेज के वर्चुअल माध्यम से आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। […]

Continue Reading

जी-20 के वाई 20 कार्य समूह के अंतर्गत लोकतंत्र और शासन में युवा’ पर आयोजित विचार-मंथन

दिल्लीः लोकतंत्र और शासन के क्षेत्रों में युवाओं की शक्ति को रेखांकित करने के प्रयास के तहत अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यालय, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (ओआईपी-एसआरसीसी) युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 22 फरवरी 2023 को एक विचार-मंथन कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह विचार-मंथन कार्यशाला जी-20 के समग्र ढांचे के […]

Continue Reading

कांग्रेस थीम है “रेलवे सुरक्षा रणनीति: भविष्य के लिए तैयारी और दृष्टिकोण”

दिल्लीः यूनियन इंटरनेशनेल डेस केमिन्स डी फेर (यूआईसी) या इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे (यूआईसी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) 21 से 23 फरवरी तक जयपुर में 18वीं विश्व सुरक्षा कांग्रेस का संयुक्त रूप से आयोजन कर रहे हैं। यूनियन इंटरनेशनेल डेस केमिन्स डी फेर (यूआईसी) या इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे (यूआईसी) रेलवे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है और दुनिया भर […]

Continue Reading

उपेंद्र ने जदयू को छोड़ा, नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का किया ऐलान

जनता दल युनाइटेड से उपेंद्र कुशवाहा का नाता टूट चुका है। दो दिनों के मंथन के बाद उपेंद्र कुशवाहा की ओर से नई पार्टी बनाने का विधेयक पास किया गया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी पुष्टि कर दी है कि उपेंद्र कुशवाहा का जदयू से कोई नाता नहीं […]

Continue Reading