स्व० बी०पी० मंडल जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

पटना, 25 अगस्त 2022 :- पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल जी की जयंती आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन देशरत्न मार्ग चौराहे पर स्थित स्व० बी० पी० मंडल जी की प्रतिमा के निकट आयोजित की गई, जहाँ राज्यपाल श्री फागू चौहान, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

कैबिनेट ने गेहूं या मेस्लिन आटे के लिए निर्यात नीति में संशोधन को दी मंजूरी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यसक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गेहूं या मेस्लिन आटे (एचएस कोड 1101) पर निर्यात प्रतिबंध/रोक से छूट की नीति में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इस मंजूरी से अब गेहूं के आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति मिल जाएगी, जिससे गेहूं के आटे […]

Continue Reading

केन्द्र ने खाद्य तेल उत्पादकों को अपने उत्पाद का वजन घोषित करने,लेबलिंग को ठीक करने की सलाह

दिल्लीः केन्द्र ने खाद्य तेल निर्माताओं/पैकर्स/आयातकों को अपने उत्पाद, खाद्य तेल आदि का वजन घोषित करने के अलावा तापमान के बिना उसकी शुद्ध मात्रा घोषित करने की सलाह दी है। उपभोक्ता मामले विभाग ने उन्हें उत्पाद के वजन के साथ तापमान का उल्लेख किए बिना शुद्ध मात्रा घोषित करने की अपनी लेबलिंग में सुधार करने […]

Continue Reading

‘ब्रांड इंडिया’ के विकास में बीआईएस की महत्वपूर्ण भूमिका है: पीयूष गोयल

दिल्लीः केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, वाणिज्य एवं उद्योग और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत में सभी मौजूदा प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण और मानचित्रण किया जाना चाहिए ताकि परीक्षण सुविधाओं का बेहतर उपयोग किया जा सके। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की संचालन परिषद की नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में कल […]

Continue Reading

सुनील सिंह के घर पर CBI रेड की RJD ने की कड़ी निंदा

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के पटना स्थित घर सहित कई ठिकानों पर आज सीबआई ने छापामार कार्रवाई की है. वहीं इस छापेमारी को लेकरआरजेडी ने कड़ा विरोध जताया है वहीं बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है. बिहार में आज महागठबंधन सरकार के शक्ति परीक्षण से ठीक पहले सीबीआई की एंट्री हो गई. दरअसल सीबीआई (CBI) […]

Continue Reading

डॉ० फैयाज अहमद के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, शिक्षा के क्षेत्र में है उनका बड़ा नाम

मधुबनी में राष्ट्रीय जनता दल राज्यसभा सांसद डाॅ. फैयाज अहमद के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी जारी है। आज सुबह से सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद राजद खेमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्रवाई मधुबनी के स्टेडियम के सामने अवस्थित उनके आवास जारी है। जानकारी के अनुसार डॉ० […]

Continue Reading

खनिज और धातु क्षेत्र में संसाधन दक्षता और सर्कुलर इकोनॉमी पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स दिल्ली चैप्टर 25-27 अगस्त, 2022 के दौरान नई दिल्ली के प्रगति मैदान (हॉल नंबर 5), में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी (एमएमएमएम2022) के 13वें संस्करण का आयोजन करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना से प्रेरित इस वर्ष के सम्मेलन का विषय “रिसोर्स एफिशिएंसी एंड सर्कुलर इकोनॉमी इन मिनरल एंड मेटल सेक्टर्स” है। सम्मेलन का उद्देश्य कच्चे अयस्क को निकालने […]

Continue Reading

कोलकाता में ब्रिटेन निर्मित पैडल स्टीमर नई साज-सज्जा के साथ जल्द ही जनता के लिए खुलेगी

ब्रिटेन में डंबर्टन शिपयार्ड में 1944 में निर्मित ‘पी एस भोपाल’ नामक एक पैडल स्टीमर को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (तत्कालीन कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट) द्वारा नंबर 22 केपीडी पर एक प्रशिक्षण पोत के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी लंबाई लगभग 63 मीटर और चौड़ाई 9.2 मीटर है। एसएमपी कोलकाता के अध्यक्ष श्री विनीत कुमार ने कहा […]

Continue Reading

“सच्चा विकास वही है जो सभी तक पहुंचे”: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरीदाबाद में अत्याधुनिक अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश ने एक नयी ऊर्जा के साथ आजादी के अमृतकाल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृतकाल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं, देश के सामूहिक विचार जाग्रत हो रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अमृत काल की इस प्रथम बेला में देश को श्री माता अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आधुनिकता और आध्यात्मिकता का मिश्रण है और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुलभ और किफायती इलाज का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा, “अम्मा प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। वह भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं।” भारत की सेवा और चिकित्सा की महान परंपरा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। जहां आरोग्य आध्यात्म, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुये हैं। हमारे यहां आयुर्विज्ञान एक वेद है। हमने हमारी मेडिकल साइन्स को भी आयुर्वेद का नाम दिया है।” उन्होंने सभा को याद दिलाया कि सदियों से गुलामी के कठिन दौर में भी भारत ने अपनी आध्यात्मिक और सेवा विरासत को कभी भी गुमनामी में लुफ्त नहीं होने दिया। उन्होंने राष्ट्र के सौभाग्य के बारे में बताया कि पूज्य अम्मा जैसे संतों के रूप में आध्यात्मिक ऊर्जा हमेशा देश के कोने-कोने में व्याप्त थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे धार्मिक और सामाजिक संस्थानों द्वारा शिक्षा-चिकित्सा से जुड़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन की ये व्यवस्था एक तरह से पुराने समय का पीपीपी मॉडल ही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप तो कहते ही हैं, लेकिन मैं इसे ‘परस्पर प्रयास’ के तौर पर भी देखता हूं।” प्रधानमंत्री ने भारत में बने वैक्सीन के बारे में दुष्प्रचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सभी को ध्यान होगा कि जब भारत ने अपनी वैक्सीन बनाई थी, तो कुछ लोगों ने किस तरह का दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी। इस दुष्प्रचार की वजह से समाज में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लेकिन जब समाज के धर्मगुरू, अध्यात्मिक गुरू एक साथ आए, उन्होंने लोगों को अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा, तो उसका तुरंत असर हुआ। भारत को उस तरह की वैक्सीन हेसिटेंसी का सामना नहीं करना पड़ा, जैसा अन्य देशों में देखने को मिला। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार लाल किले से मैंने अमृतकाल के पंच-प्राणों का एक विजन देश के सामने रखा है। इन पंच प्राणों में से एक है- गुलामी की मानसिकता का संपूर्ण त्याग। उन्होंने कहा कि इसकी इस समय देश में खूब चर्चा भी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस मानसिकता का जब हम त्याग करते हैं, तो हमारे कार्यों की दिशा भी बदल जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि यही बदलाव आज देश के हेल्थ केयर सिस्टम में भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि देश के पारंपरिक ज्ञान में विश्वास बढ़ रहा है। योग की आज वैश्विक स्वीकृति है और पूरा विश्व अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाएगा। संबोधन का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश के उन अग्रणी राज्यों में है, जहां घर-घर पाइप से पानी की सुविधा से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भी उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिटनेस और खेल जैसे विषय तो हरियाणा के संस्कारों में ही हैं। प्रधानमंत्री द्वारा फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन संपन्न होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा। माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों से लैस होगा। करीब 6000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल फरीदाबाद और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

पटना, 23 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ, जे०पी० गंगा पथ होते हुये गांधी घाट गये और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री वापस लौटते हुये जे०पी० सेतु तक गये और वहाँ गंगा […]

Continue Reading