पटना में काँग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बिहार भाजपा का महाधरना

देश

राहुल गांधी आरक्षण विरोधी मानसिकता के लिए देश से माफी मांगे : विजय सिन्हा

भाजपा के रहते आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा : रविशंकर प्रसाद

आरक्षण और संविधान खत्म करने की बात कर राहुल ने देश को गुमराह किया : भानु प्रताप वर्मा

पटना, 21 सितंबर। बिहार भाजपा आज लोकसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा विदेश में आरक्षण के विरोध में दिए गए बयान को लेकर प्रदेश कार्यालय के बाहर महाधरना दिया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से इस महाधरना कार्यक्रम में काँग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें माफी मांगने को कहा गया। इस दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताया।

पार्टी की तरफ से बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद, भानु प्रताप वर्मा और मंत्री नितिन नवीन सहित पार्टी के कई बड़े नेता महाधरना कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख लखेन्द्र पासवान ने की।

महाधरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी कभी आरक्षण के बारे में नहीं सोच सकते हैं। अंतिम व्यक्ति का कैसे भलाई हो उसके बारे में राहुल कभी नहीं सोच सकते हैं। राहुल की मानसिकता से साफ झलकता है कि वे आरक्षण विरोधी हसिह। जिस प्रकार उन्होंने विदेश में आरक्षण के मुद्दे पर बयान दिया कहीं न कहीं दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि ये लोग लोग अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का हित नहीं चाहते हैं। ये लोग लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने जो आरक्षण विरोधी मानसिकता अमेरिका में दिखाई उसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल आरक्षण और दलित विरोधी हैं। राहुल कभी नहीं सोच सकते हैं कि दलित वंचित को कैसे भलाई हो। उनकी दादी स्व. इंदिरा गांधी और पिता स्व. राजीव गांधी यहीं किया करते थे। जबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में काबिज हैं तबतक कोई संविधान और आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है।

इस महाधरना कार्यक्रम के बाद आयोजित एक प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आरक्षण और संविधान के समाप्त करने को लेकर जिस तरह राहुल गांधी ने देश को गुमराह किया था, उसकी हकीकत अमेरिका में दिए गए उनके बयान से सामने आ गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज ही नहीं कभी भी आरक्षण की हितैषी नहीं रही है। पंडित नेहरू के दौर में भी काँग्रेस आरक्षण विरोधी थी और आज भी वह आरक्षण विरोधी है।

इस महाधरना कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद्र मांझी,कन्हैया रजवार,बेबी कुमारी,मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र पासवान, ललन पासवान,सुबोध पासवान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलराम मंडल, कुंअर विजय पासवान,मनोज चौधरी ,प्रदीप राउत,संजय राम,अनामिका पासवान,सोनेलाल पासवान,आनंद राम, सविनय पासवान,गजेंद्र पासवान,विशंभर पासवान सहित सैंकड़ों कार्यकता समर्थक उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लखेन्द्र पासवान ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से काँग्रेस का चाल, चेहरा और चरित्र सामने आ गया है। संवैधानिक संस्था को बदनाम करने वाले कांग्रेस, राजद के लोगों की दिल की बात जुबां पर आ गई है। यह संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी लोग हैं।

इस प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमीत प्रकाश बबलु ,अनुसूचित मोर्चा प्रभारी प्रवीण तांती,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुंअर विजय पासवान, मनोज चौधरी,संजय राम,मोर्चा उपाध्यक्ष प्रदीप राउत जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *