बक्सर: डुमरांव महाराज चंद्रविजय सिंह और शिवांग विजय सिंह सोमवार की रात एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी लग्जरी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना एन.एच. 922 पर भोजपुर जिले के बिहिया चौरास्ता के पास घटित हुई जब बिना इंडिकेटर के ट्रक ने ट्रक को मोड़ दिया, लेकिन महाराजा के चाक की सूझबूझ से सभीलोग सुरक्षित बच गए। इस घटना के बाद शिवांग विजय सिंह ने बिहिया थाने में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दिया है।
ज्ञात हो कि डुमरांव महाराज चन्द्रविजय सिंह अपने पुत्र शिवांग विजय सिंह के साथ अपनी टोयटा हाईलक्स गाड़ी पर सवार हो पटना से सड़क मार्ग से अपने घर भोजपुर कोठी लौट रहे थे। जैसे ही वे लोग बिहिया चौरास्ता के पास पहुंचे कि एक ट्रक ने उनके लग्जरी वाहन में सामने से टक्कर मार दिया।
इस दुर्घटना में महाराज चंद्रविजय सिंह व शिवांग विजय सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके लग्जरी वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस संबंध में शिवांग विजय सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी है, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिहिया थाने में लिखित शिकायत दी गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुर कोठी पर हाल चाल जानने वाले शुभचिंतकों की पूरे दिन भीड़ लगी रही। हालांकि शुभचिंतकों को जैसे ही जानकारी हुई कि कोई विशेष हताहत की बात नहीं तो है तो सबने राहत की सांस ली।