इंडीया गठबंधन के आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में अधिकाधिक लोगों के शामिल होने को ले भाकपा माले ने की नुककड़ सभा

देश

आरा कार्यालय
इण्डिया गठबंधन के बैनरतले शनिवार 30 अगस्त को आरा में आयोजित हो रहे वोटर अधिकार यात्रा में आरा से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भाकपा माले ने शहर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. आरा के रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली सभा में अधिकाधिक लोगों को पहुँचने की अपील करते हुए भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर विपक्षी दलों के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है जबकि एनडीए के एक भी मतदाताओं का न ही वोटर लिस्ट से नाम काटा जा रहा हैं और न ही उनकी ओर से कोई दावा आपत्ति दर्ज कराई जा रही है. इससे स्पष्ट है कि वोट की चोरी की जा रही है. अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने आरा शहर के पकड़ी चौक,मौलाबाग चौक, पुरानी पुलिस लाइन चौक, अबरपुल, वलीगंज, धरहरा बस स्टैंड, आरा रेलवे स्टेशन समेत कई प्रमुख चौक चौराहों पर पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार को आरा की ऐतिहासिक और क्रान्तिकारी धरती पर संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी,सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा,बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी के नेता मुकेश सहनी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई प्रमुख नेता पहुँच रहे हैं. उन्होंने कहा कि “बदलो बिहार- बदलो सरकार” का माहौल है और वोट बंदी और वोट चोरी के खिलाफ लाखों लोग बिहार के सड़कों पर वोटर अधिकारी यात्रा में शामिल हो रहे हैं.उन्होंने आरा छात्र, युवाओं, बुद्धिजीवीयों, दुकानदारों, व्यवसाइयों और मजदूरों से बड़ी संख्या में आरा स्टेडियम में आयोजित इण्डिया गठबंधन की सभा में शामिल होने की अपील की.

नुक्कड़ सभा में भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी के साथ ही वार्ड पार्षदमोहम्मद राजन, जयशंकर पंडित,राजा सिन्हा, रितेश पासवान, राष्ट्रीय जनता दल के नेता भुनेश्वर यादव, अधिवक्ता सुभाष यादव सहित कई नेता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *