*गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में धूमधाम से संपन्न हुई चित्रगुप्त पूजा, भव्य पूजन, भजन व भोज का आयोजन*
पटना, 23 अक्टूबर: राजधानी पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी परिसर में चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. रणबीर नन्दन की अध्यक्षता में पूजन सह भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पूजा स्थल पर बने भव्य पंडाल को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। हजारों की संख्या में हर वर्ग के श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त की आराधना की और समाज में सत्य, न्याय तथा सदाचार की स्थापना का संकल्प लिया और सामूहिक भोज भी किया।
इस अवसर पर डॉ. रणबीर नन्दन ने कहा कि “चित्रगुप्त पूजा सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को मजबूत करने का प्रतीक है।” डॉ. रणबीर नन्दन ने यह भी कहा कि चित्रगुप्त पूजा सामाजिक एकता और धर्म-संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से समाज में सद्भाव और नैतिकता बनाए रखने का भी आह्वान किया। आगे कहा कि यह केवल कायस्थों की नहीं, तमाम कलमजीवियों की पूजा है। इसलिए हम तमाम वर्ग के लोगों को इस पूजन समारोह सह भोज में आमंत्रित करते हैं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन-संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। पूजा समिति की ओर से स्थानीय लोगों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में-
गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित यह पूजा राजधानी के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक मानी जाती है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.संजय पासवान,
के अलावे आयोजन समिति के मनीष सिन्हा,
आदि भी शामिल हुए।

