पटना: बुधवार की शाम पटना पहुंचने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने राजधानी के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिा नवीन ने हुनमान जी की आरती कर भागवान से देश में बिहार की तरक्की का वरदान मांगा। बतातें चलें कि गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होने वाले सम्राट चौधरी के मंत्रीपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आये हैं। इस दौरान पंचरूपी हनुमान मंदिर में गृह मंत्री का स्वागत बिहार राज्य धार्मिक न्याद पर्षद के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन ने किया। इस मौके पर पंचरूपी हनुमान मंदिर न्यास समिति के सदस्य सह मीडिया समन्वयक आलोक कुमार, मंदिर न्यास के सदस्य प्रेम कुमार, गोल्ड मैन प्रेम सिंह, मंदिर के पुजारी शिवकांत झा, संतोष तिवारी, बिरजु मिश्रा, सुबोध तिवारी, मंदिर के कर्मी ओमप्रकाश एवं संजीव रंजन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

