Shailendra Srivastava
Buxar : ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत दिनांक 12.09.26 को रेल यात्रियों के सामान एवं मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आरपीएफ पोस्ट बक्सर द्वारा विशेष निगरानी एवं विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरपीएफ बक्सर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को 02 चोरी के मोबाइल फोन के साथ बक्सर स्टेशन से गिरफ्तार किया गया जिसे अग्रिम कानूनी कार्यवाही वास्ते जीआरपी बक्सर को सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
01 .सुनील कुमार,उम्र 20 वर्ष,पिता स्वर्गीय शिवजी चौहान,साकिन रघुनाथपुर,थाना ब्रह्मपुर,जिला बक्सर
02 . जितेंद्र पांडेय,उम्र 28 वर्ष,पिता अशोक पांडेय, साकिन शाहपुर, थाना शाहपुर, जिला भोजपुर ।
आरपीएफ बक्सर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में अपराध की रोकथाम हेतु लगातार सघन निगरानी एवं जांच अभियान जारी है।

