BIG BREAKING: संक्षिप्त खबरें, एक नजर

देश

  • पटना- बिहार में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना। गया रहा सबसे ठंड जिला। 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान। पछुआ हवा का प्रवाह। बिहार में गिर रहा है पारा। बिहार में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान घटकर 11 से 13 डिग्री तक पहुंच गया है। रोज 1 से लेकर 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
  • पटना- पटना जंक्शन के सभी टिकट काउंटर पर यू.पी.आई. सिस्टम से पेमेंट की सुविधा उपलब्ध। रेलवे काउंटर पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा। यू.पी.आई. से खरीद सकते हैं ट्रेन टिकट। टिकट काउंटर पर यू.पी.आई. सिस्टम। कैश की किचकिच से मिली छुटकारा।
  • मुजफ्फरपुर- रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, राजगीर में मजदूरी करता था मृतक शाहिद, बीबीगंज थाना के चित्रगुप्त नगर की घटना।
  • बेगूसराय- गोली लगने से युवक घायल, गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती, हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली, बछवारा ताना के अरवा की घटना।
  • बांका- जमीनी विवाद में एक व्यक्ति 50 साल के परमानन्द तांती की हत्या, माथासार जंगल के पास मिला शव, जयपुर ओपी बेलटिकरी गांव की घटना।
  • पटना- ई-रिक्शा वालों का प्रदर्शन। आर.ब्लॉक पर प्रदर्शन। पटना जंक्शन जाने से रोकने का विरोध। ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। पटना जंक्शन ई-रिक्शा को जाने से रोकने के खिलाफ उतरे सड़क पर, कर रहे हैं विरोध।
  •  खगड़िया- सेना के रिटायर्ड कमांडो की नेक पहल। गरीब बच्चों को देते हैं मुफ्त ट्रेनिंग। सफल छात्रों का बढ़ाते हैं हौसला। सेना के रिटायर्ड कमांडो की नेक पहल। रिटायर्ड कमांडो श्री निरंजन सिंह पिछले तीन सालों से बच्चों को फिजिकल ट्रेनिंग देते आ रहे हैं।
  • कटिहार- पॉलिटिकल पर्टयन का नया डेस्टिनेशन कटिहार। गंगा के कटाव से दहशत में लाखों की आबादी। राजनेताओं पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा। सिर्फ पर्यटन के लिए आते हैं बाघमारा। यहां दहशत में जीने के लिए लोग मजबूर हैं, जबकि लगातार प्रशासन की तरफ से सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। इस कटाव को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
  • पटना- ठंढ़ बढ़ी तो बढ़े मरीज। ओपीडी पर बढ़ा दबाव। अस्थमा, बीपी के मरीजों की बढ़ी परेशानी। पटना के न्यू गार्डिनर अस्पताल के निदेशक का कहना है कि तापमान में गिरावट के बाद खासकर डायबिटिज, अस्थमा, बीपी के मरीजों की परेशानी ज्यादा बढ़ने लगी है।
  • भागलपुर- सृजन घोटाले में बड़ी कार्रवाई। सीबीआई ने क्लर्क अरुण कुमार को किया गिरफ्तार। घोटाले में क्लर्क अरुण कुमार भी थे आरोपी। पहले डीआरडीए के क्लर्क थे अरुण कुमार। रिवन्यू विभाग में भी वो कलर्क के पद पर काम कर चुके हैं। सृजन सहयोग समिति के जरिए हेरफेर। एनजीओ का नाम है सृजन महिला विकास सहयोग। एनजीओ के 6 खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाती थी। अगस्त 2017 में सीबीआई को सौंपी गई जांच। घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी थीं। मनोरमा की बहू और बेटा घोटाले के सूत्रधार बने। 780 करोड़ रुपए का है सृजन घोटाला।
  • गोपालगंज-  दियारा में शराब का कारोबार। दियारा इलाके में छापेमारी अभियान। शराब माफियाओं में मचा हड़कंप। शराब की भट्ठियों को किया गया नष्ट। दियारा इलाके में छापेमारी अभियान।
  • समस्तीपुर- मैरिज हॉल संचालक मनोहर सिन्हा की गोली मारकर हत्या, मुफस्सिल थाना के पावरहाउस के पास की घटना।
  • अररिया- व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारने की आशंका, ठाकुरबाड़ी रोड के *चावलपट्टी की घटना।
  • बगहा- नाबालिग लड़की को अगवाकर दुष्कर्म, गांव के ही दो युवकों पर आरोप, गन्ना के खेत बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम, पटखौली ओपी की घटना।
  • कटिहार- ससुराल आये दामाद की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, बलरामपुर थाना के चिल्हापारा गांव की घटना।
  • खगड़िया- भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल, गोगरी थाना के उसरी बहियार की घटना।
  • बगहा- पेड़ से लटका मिला शव, हत्या कर शव लटकाये जाने की आशंका, नगर थाना क्षेत्र की घटना।
  • नालंदा- रिटायर्ड कर्मी से 5.50 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, बेटी की शादी के लिए निकाले थे रुपये, बिहार थाना क्षेत्र की घटना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *