राजद के सत्ता में रहने तक नहीं रुकेगा अपराध और भ्रष्टाचार,विजय कुमार सिन्हा

देश

बेगुसराय में दारोगा की हत्या , 20 करोड़ की रंगदारी की मांग और 1 करोड़ की ज्वेलरी लूट राज्य में बढ़ते अपराध का आयना ,

हत्या,लूट, अपहरण,रंगदारी, वलात्कार औऱ भ्रष्टाचार पर कैसे लगेगा लगाम, मुख्यमंत्री दें जवाब,

सत्ता में बदलाव के बाद ही बिहार के वर्तमान और भावी पीढ़ी का भविष्य होगा सुरक्षित ,

बिहार की जनता को भी भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिये भ्रष्टाचार औऱ अपराध के पोषक सरकार को हटाने के लिए लेना होगा संकल्प,

पटना ,23 दिसम्बर 2023

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जबतक राष्ट्रीय जनता दल सत्ता में रहेगा बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना संभव नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य के लोग 20 वर्ष पूर्व के जंगलराज से परिचित है।  इसमें हत्या , लूट,अपराध , रंगदारी का उद्योग चलता था। अभी अकेले बेगूसराय में डॉक्टर से 20 करोड़ रंगदारी की मांग , दारोगा की हत्या और ज्वेलरी दुकान से करोड़ों की लूट बिहार के पुराने जंगलराज की याद दिला रहा है। राज्य में सरकारी आंकड़ा को ही माने तो राज्य में प्रतिदिन 8 हत्या हो रही है जो सच नहीं है।सच यह है कि सरकारी आंकड़े से दोगुना अधिक हत्या राज्य में हो रही है।शासन प्रशासन के द्वारा इन मौतों को बीमारी और सड़क दुर्घटना बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

श्री सिन्हा ने कहा कि दारू औऱ बालू माफिया को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।जनता तबाह है। पुलिस पर हमला, सरकारी कर्मियों पर हमला और सरकारी संपत्ति की लूट अब सामान्य बात हो गई है। प्रखंड से जिला मुख्यालय तक अपराध और भ्रष्टाचार के कारण प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है। भाजपा ने 1990 -2005 के जंगलराज को हटाने के लिये राज्य की जनता के साथ मिलकर संघर्ष किया और राजद को सत्ता से बाहर किया। राज्य में सुशासन की जड़े मजबूत होने लगी पर 2013 से 2017 और 2022 से चल रही सरकार में राजद को शामिल कर नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को गुंडाराज में धकेल दिया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि जबतक राज्य में सत्ता का बदलाव नहीं होगा तबतक बिहार जंगलराज और गुंडाराज के बीच झूलता रहेगा। विकास की बात कागज पर ही सिमटा रहेगा।  मीडिया भी डरी हुई रहती है। जनता भी भयभीत है।  पूरे बिहार में भय , आतंक और दहशत का वातावरण बन गया है।


श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री से  पूछा है कि राज्य में व्याप्त हत्या, लूट, अपहरण, वलात्कार, भ्रष्टाचार औऱ अपराध पर कैसे लगाम लगाएंगे?राज्य की जनता को वतायें।उन्होंने राज्य की जनता से भी अपील की है बिहार का वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिये उन्हें भी भ्र्ष्टाचार औऱ अपराध के पोषक सरकार को हटाने के लिए संकल्प लेकर सकारात्मक प्रयास और संघर्ष करना होगा।  तभी जंगलराज से मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *