BREAKING NEWS: देश-दुनिया की खबर एक नजर

देश

·        दिल्ली- केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0पी0वी0 नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का ऐलान किया है, इसके अलावा कृषि वैज्ञानिक एम0एस0 स्वामीनाथन को भी सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दी जानकारी।

 

·        दिल्ली- लालू प्रसाद यादव परिवार के लैंड फॉर जॉब से जुड़े मामले में राहत पर राजद सांसद श्री मनोज झा ने कहा- यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। ये पूरा मामला सफेद झूठ है और इसकी परते भी खुलेंगी और परते खुल भी रही है। आने वाले दिनों में सब कुछ दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा और इन सभी को केवल अंतरिम जमानत ही नहीं मिलेगी बल्कि पूरी तरह से मामले से बाहर आ जाएंगे।

 

·        दिल्ली- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का ऐक्शन। बिहार के 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार। आरोपी चंदन और सुंदर को किया गिरफ्तार। चंदन पर 6 लोग की हत्या का है आरोप। ट्रांजिट रिमांड पर लेगी बिहार पुलिस। मोतिहारी पुलिस दिल्ली के लिए रवाना।

 

·        पटना- चुनाव से पहले फिर प्रधानमंत्री की जाति पर सवाल। जन्म से ओ0बी0सी0 नहीं है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी। श्री राहुल गांधी के इस बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर जताया रोष। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। पहले श्री राहुल गांधी बताएं कि वो हिंदू हैं कि पारसी हैं कि सिख हैं कि इसाई हैं।

 

·        पटना- बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली। कल से फॉर्म भरने की प्रक्रिया होगी शुरु। डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं अभ्यर्थी। अगस्त की जगह अचानक मार्च में परीक्षा होने की घोषणा से तैयारी पर असर पड़ रहा है।

 

·        बेतिया- प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुआ वाल्मीकि टाईगर रिजर्व। 45 प्रकार के पक्षियों के पहुंचने के मिले साक्ष्य।  वाल्मीकि टाईगर रिजर्व से गुजरने वाले गंडक के साथ आस-पास के जलाश्यों में इनदिनों साइबेरियन पक्षी बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं। मेहमान परिंद पर्यटकों को खूब अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। प्रवासी पक्षियों के आगमन के बाद से गस्त बढ़ा दी गई है।

 

·        कटिहार –  बी0पी0एस0सी0-2 काउंसलिंग के लिए पहुंचा फर्जी शिक्षक अभ्यर्थी। कटिहार प्रशासन की टीम ने खदेड़कर पकड़ा। किसी और को बैठाकर दिलाई थी परीक्षा। चेहरा, फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने पर पकड़ाया।  

 

·        नई दिल्ली- लैंड फॉर जॉब से जुड़ा मामला। लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ी राहत। राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को अंतरिम जमानत। एक लाख बेल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दी। 28 फरवरी को है अगली सुनवाई।

·         पटना- लोस चुनाव की तैयारी में जुटे जीतनराम मांझी 23 फरवरी को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन पंचायत से जिला स्तर तक के कार्यकर्ता होंगे शामिल।

·         पटना- लोकसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने बुलाई बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बुलाई बैठक 16 फरवरी को होगी लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक पटना के पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन सीट डिमांड और संगठन मजबूती को लेकर होगी चर्चा।

·        गोपालगंज- बाइक सवार 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार। तस्करों ने पहनी शराब की जैकेट। बाइक की टंकी में शराब का बनाया गोदाम। शरीर में सेलोटेप से चिपकाई शराब।

·        पटना- राज्यसभा की 6 सीट पर नामांकन शुरु। बिहार की 6 सीट पर नामांकन। नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से मतदान।

·        पटना- महिला की गला रेतकर हत्या। कमरे में मिला महिला का शव। पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का मामला।

·        मुंगेर- ऐतिहासिक पोलो मैदान में उद्यान मेला। 530 किसानों के उत्पादों की प्रदर्शनी। किसानों को नगद राशि देकर सम्मान। 6 जिलों के किसान हुए शामिल।

·        गया- किसानों के लिए अच्छी खबर। भारतीय खाद्य नगम में जाकर बेच सकेंगे गेहूं। 48 घंटे के अंदर मिल जाएगा पैसा। सीधे किसानों के खातों में 2 हजार 275 रुपए भेज दिए जाएंगे। पिछले साल से 150 रुपए ज्यादा रकम सरकार ने तय किए हैं। 15 मार्च से 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर गेहूं बेचने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

·        मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर को जाम से मिलेगा छुटकारा। जल्द शुरु होगा चन्दवारा पुल। अप्रोच पथ के लिए काम अंतिम चरण में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *