हमारी वैज्ञानिक प्रतिभा से विश्व अचंभित

विविध

-समता कुमार (सुनील)

अपनी प्रतिभा से अपना देश सदैव ही दुनिया को चकाचौध करता रहा है। जरुरत है इन प्रतिभाओं को अनुकूल अवसर प्रदान करने की ! भारत की एक बहुत छोटी सी प्राइवेट कंपनी ने ऐसा घातक हथियार बनाया है जिसे बनाने के लिए रूस, चीन और अमेरिका सालों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। बंगलुरू में एरो इंडिया इवेंट में भारत द्वारा बनाये गए या बनाये जा रहे ऐसे ऐसे घातक लड़ाकू विमानों और उनमें लगने वाले हथियारों और मिसाइलों को देख कर दुनिया भर के डिफेंस एक्सपर्ट अब सकते में आ गए हैं। भारत की एक प्राइवेट कंपनी है HTNP Industries Private Limited जिसने एक ऐसा घातक हथियार बना दिया है कि पूरी दुनिया के डिफेंस एक्सपर्ट आजकल सकते में हैं। यह है हाइपर सोनिक ग्लाइड व्हीकल ( HGV- 202F) जो अपर हाइपरसोनिक स्पीड से ट्रेवल करता है और अपनी इच्छा के अनुसार अपना रास्ता और दिशा भी बदलता रहता है। यह हाइपर सोनिक व्हीकल दुनिया में बनी आजतक की किसी भी क्रूड या बैलेस्टिक मिसाइल्स से ज्यादा तेज है और अपनी फ्लाइट के आखिरी सेकंड तक अपना रास्ता बदल सकता है। इसकी इसी खूबी के चलते कोई भी अर्ली वार्निंग राडार सिस्टम इसे पकड़ नहीं सकता है और यह उसकी नजरों से लगभग ओझल रहता है। इसके खतरे का आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह हथियार दिल्ली से चीन के किसी भी शहर शंघाई, बीजिंग आदि तक मात्र 14 मिनट में पहुंच कर भारी तबाही मचा सकता है। अब प्रश्न उठता है कि ये हमारे वैज्ञानिक इससे पहले कहाँ थे ? क्या ये लोग अचानक खेतों में उगने लगे है ? या फिर मोदी सरकार द्वारा दिये गए मान सम्मान के कारण अब ये अपने देश के लिए ही काम करने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देना चाहते हैं। निश्चय ही इन प्रतिभाओं को इस सरकार के पूर्व विगत वर्षों में कुंठित किया गया था। विदेशी साजिश के तहत हमारे देश के युवा प्रतिभाओं को समुचित अवसर न प्रदान कर या तो उन्हें कुंठित किया गया या स्वदेश से पलायन पर मजबूर किया गया। आज भी विश्व के कई देशों में भारतीय प्रतिभा की विशेष चकाचौध है। यह बहुत ही अच्छा संकेत है कि वर्तमान सरकार इन प्रतिभावान संसाधनों की समुचित प्रयोग के प्रति सजग है।

समुचित प्रयोग के प्रति सजग है।
राष्ट्र उत्थानाय संभवामि युगे युगे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *