“ब्लू इकोनॉमी पहली बार देश की इतनी बड़ी प्राथमिकता बनी है”: पीएम

आंध्र प्रदेश में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया विशाखापट्टनमः   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन का आरंभ उस समय को याद […]

Continue Reading

‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन,विभिन्न देशों के बीच भारत के प्रयासों को बढ़ाएगा आगे

आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने से संबंधित तीसरा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन –‘नो मनी फॉर टेरर’ – का आयोजन 18 और 19 नवंबर को नई दिल्ली में होगा दिल्लीः भारत सरकार का गृह मंत्रालय 18 और 19 नवंबर को नई दिल्ली में तीसरे मंत्रिस्तरीय ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन […]

Continue Reading

पटना महापौर की दौड़ में कुसुम लता वर्मा बनती जा रही हैं सबकी चहेता कैंडिडेट

पटना नगर निगम का ‘महापौर’ कौन बनेगा। इसको लेकर चर्चाएं तेज है। इस सीट पर लगातार दो बार भाजपा के नाम पर मेयर बनने वाली महिला के लिए सबसे बड़ी चुनौती देने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त कुसुम लता वर्मा सबसे आगे की कड़ी में खड़ी हैं। कायस्थ कोटे से सबसे अग्रणी भूमिका निभाने वाली […]

Continue Reading

पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरु

दिल्लीः  पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। नवम्बर, 2021 में, माननीय राज्यमंत्री (पीपी) डॉ. जितेंद्र सिंह ने किसी भी एंड्रॉइड मोबाइल फोन के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए फेस […]

Continue Reading

चुनाव आयोग की अपील, चुनावों के दौरान धन बल इस्तेमाल की बुराई से निपटने के लिए सी विजिल ऐप का करें इस्तेमाल

  ·         गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों के दौरान रिकॉर्ड संख्या में रुपये बरामद दिल्लीः   भारतीय चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई व्यापक योजना, समीक्षा और उस पर की गई आगे की कार्रवाई के अलावा सुरक्षा एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी के चलते गुजरात और हिमाचल प्रदेश राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों के दौरान […]

Continue Reading

जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उन तक सीमित नहीं है, जो उत्सर्जन करते हैं: लीना नंदन

दिल्लीः विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने कॉप-27 में भारतीय मंडप में “टेक्नोलॉजी नीड्स असेसमेंट फॉर सस्टेनेबल लाइफ” विषय पर पैनल चर्चा की मेजबानी की। इसका उद्देश्य था भविष्य में वैश्विक नागरिकों की सुख-सुविधा के लिये प्रौद्योगिकीय जरूरतों की पहचान करना। चर्चा में हिस्सा लेते हुये पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने कहा […]

Continue Reading

महाराष्ट्र विधानमंडल के सदस्यों ने समुद्र में नौसेना के अभियान को देखा

दिल्लीः   10 नवंबर 2022 को मुंबई में सांसदों, विधायकों, एमएलसी और महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों के लिए ‘डे एट सी’ थीम पर आयोजित एक समारोह के दौरान पश्चिमी नौसेना कमान ने अपनी परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से तटीय राज्यों के बीच अधिक से अधिक समुद्री जागरूकता पैदा करने के लिए माननीय प्रधान […]

Continue Reading

NHPC ने मजबूत प्रदर्शन के साथ 12% की वृद्धि की

दिल्लीः  भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने मजबूत प्रदर्शन के दम पर स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने पिछली छमाही में 2217 करोड़ रुपये के पीएटी के मुकाबले 2483 करोड़ रुपये का कर अदा किया। इसके बावजूद एनएचपीसी ने अब तक का सबसे अधिक अर्धवार्षिक लाभ (पीएटी) दर्ज किया है। चालू छमाही के लिए समेकित पीएटी में एनएचपीसी की हिस्सेदारी 2575 करोड़ रुपये है जो पिछली छमाही के 2243 करोड़ रुपये के कुल पीएटी से 15 प्रतिशत अधिक है। वर्तमान तिमाही और छमाही के लिए उत्पादन क्रमशः 10138 मिलियन यूनिट तथा 18303 मिलियन यूनिट सबसे ज्यादा रहा है। 30 सितंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही व छमाही के लिए कंपनी के उत्पादन केंद्रों की समग्र संयंत्र उपलब्धता भी एकल आधार पर क्रमशः 99.87 एवं 99.23 प्रतिशत पर सबसे अधिक है। एनएचपीसी बोर्ड ने 10 नवंबर 2022 को आयोजित अपनी बैठक में 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की थी। एनएचपीसी लिमिटेड भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी है। एनएचपीसी की कुल स्थापित क्षमता 7071 मेगावाट अक्षय ऊर्जा (पवन और सौर सहित) की है। इसके 24 विद्युत केंद्रों के माध्यम से और सहायक कंपनी के सहयोग से 1520 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन होता है।

Continue Reading

R.K.Sinha ने कांचीपुरम में चित्रगुप्त मंदिर में की पूजा, ‘कर्नीगर'(कर्ण) परिवार ने किया अभिनंदन

कांचीपुरमः भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा ने पुडूचेरी से चेन्नई लौटते वक्त कांचीपुरम पहुंचे। यहां श्री सिन्हा का “ कर्नीगर” कायस्थ परिवारों के द्वारा पूजा-अर्चना के उपरांत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर के सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे जीवन […]

Continue Reading