बंदरगाह 100 एमएमटी कार्गो कार्य-व्यापार की अभीष्ट सीमा पार करने के लिये है तत्पर

दिल्लीः पारादीप बंदरगाह पर नये वर्ष 2023 का आगमन धूम-धड़ाके के साथ हुआ, क्योंकि टीम पीपीए ने देश के सभी प्रमुख बंदरगाहों द्वारा कार्गो कार्य-कलाप के मद्देनजर दिसंबर माह में सबसे अधिक कार्गो कार्य-व्यापार करने के साथ वर्ष 2022 को विदा किया। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 में कार्गो कार्य-व्यापार 12.6 एमएमटी हुआ, जो अब […]

Continue Reading

108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को प्रधानमंत्री 3 जनवरी को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 जनवरी, 2023 को  वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) को संबोधित करेंगे। इस वर्ष के आईएससी का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी”। इस आयोजन के दौरान सतत विकास, हिला सशक्तिकरण और इसे प्राप्त करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रतिभागी महिलाओं को एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) शिक्षा, अनुसंधान के अवसरों और आर्थिक भागीदारी तक समान पहुंच प्रदान करने के तरीके खोजने के प्रयासों के साथ-साथ शिक्षण, अनुसंधान और उद्योग के शीर्ष क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा और विचार-विमर्श करेंगे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों के व्याख्यान भी होंगे। आईएससी के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बच्चों के बीच वैज्ञानिक रुचि और स्वभाव को प्रोत्साहित करने में मदद करने के लिए बाल विज्ञान कांग्रेस का भी आयोजन किया जाएगा। किसान विज्ञान कांग्रेस जैव-अर्थव्यवस्था में सुधार और युवाओं को कृषि के प्रति आकर्षित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। जनजातीय विज्ञान कांग्रेस भी आयोजित की जाएगी, जो आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान देने के साथ-साथ स्वदेशी प्राचीन ज्ञान प्रणाली और परंपरा को वैज्ञानिक तरीके से दर्शाने के लिए एक मंच होगा। कांग्रेस का पहला अधिवेशन 1914 में आयोजित किया गया था। आईएससी का 108वां वार्षिक सत्र राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा, जो इस वर्ष अपनी शताब्दी भी मना रहा है।

Continue Reading

एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने भारतीय वायु सेना पश्चिमी वायु कमान की संभाली जिम्मेदारी

दिल्लीः  एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने 01 जनवरी 2023 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक हैं और वे जून 1985 में एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में नियुक्त किये गए […]

Continue Reading

अनिल कुमार लाहोटी ने संभाला रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष एवं सीईओ का पदभार

दिल्लीः अनिल कुमार लाहोटी ने रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) के नये अध्‍यक्ष एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण किया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दिनांक 01.01.2023 से अनिल कुमार लाहोटी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है । उन्होंने दिनांक 17.12.2022 को रेलवे बोर्ड में सदस्य, इंफ्रास्ट्रक्चर  के रूप में पदभार संभाला था । अनिल कुमार लाहोटी,  इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स के 1984 बैच के अधिकारी हैं। इन्हें भारत सरकार द्वारा अनुमोदित इंडियन […]

Continue Reading

अमूल और नंदिनी मिलकर कर्नाटक के हर गांव में प्राइमरी डेयरी स्थापित करने की दिशा में काम करेंगे

दिल्लीः केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के मांड्या में मेगा डेयरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आदिचुनचनागिरी महासमस्थान मठ, मांड्या के 72वें स्वामी श्री श्री श्री निर्मलानंदनाथ महास्वामी जी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व प्रधानमंत्री श्रे एचडी देवेगोड़ा और केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अमित […]

Continue Reading

डायग्नोस्टिक सेवाओं और आवश्यक दवाओं की संख्या में की गई बढ़ोतरी

दिल्लीः भारत ने स्वास्थ्य ढांचे की सुदृढ़ीकरण में एक उल्लेखनीय महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। देश में 31 दिसंबर, 2022 से पहले 1,50,000 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (एबी-एचडब्ल्यूसी) संचालित हो गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने निर्धारित समय सीमा से पहले ही इस उपलब्धि को पूरा करने के लिए राष्ट्र के प्रयासों की सराहना […]

Continue Reading

देश में कहीं से भी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करना होगा संभव

दिल्लीः प्रौद्योगिकीय तरक्‍की के युग में प्रवासन के आधार पर मतदान के अधिकार से वंचित करना स्वीकार योग्य विकल्‍प नहीं है। आम चुनाव 2019 में 67.4% मतदान हुआ था और भारत निर्वाचन आयोग 30 करोड़ से अधिक निर्वाचकों द्वारा मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग नहीं करने और विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान का […]

Continue Reading

भारतीय सेना ने अहमदाबाद में पहली दो मंजिला 3-डी प्रिंटेड आवासीय इकाई का हुआ उद्घाटन

अहमदाबादः  भारतीय सेना ने अहमदाबाद कैंट में सैनिकों के लिए 28 दिसंबर 2022 को अपनी पहली 3-डी प्रिंटेड आवासीय इकाई (ग्राउंड प्लस वन कॉन्फ़िगरेशन के साथ) का उद्घाटन किया। इस आवास इकाई का निर्माण मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) द्वारा एमआईसीओबी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से नवीनतम 3-डी की तेजी से निर्माण करने वाली प्रौद्योगिकी का […]

Continue Reading

केरल के 20 कॉलेजों के 1000 छात्र ‘न्यू इंडिया फॉर यंग इंडियाः टेकेड ऑफ ऑपरट्यूनिटी’ नामक सत्र में लेंगे हिस्सा

दिल्लीः इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर एक महीने में दूसरी बार केरल का दौरा कर रहे हैं। वे वहां भारत के युवाओं और छात्रों से बातचीत करेंगे। वे केरल के दक्षिणी तटीय शहर कोझिकोड का शुक्रवार को दौरा करेंगे। श्री चंद्रशेखर थामारास्सेरी में कैथॉलिक बिशप हाउस के […]

Continue Reading

देशव्यापी डीएलसी अभियान ने 30 लाख पेंशनभोगियों को पहुंचाया लाभ

देशव्यापी डीएलसी अभियान ने 30 लाख पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाया – इस विभाग द्वारा 1 से 30  नवंबर 2022 के दौरान 37 शहरों में पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों की ‘जीवन सुगमता‘ के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया गया था।  इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगियों के साथ-साथ पेंशन वितरण प्राधिकरणों के बीच जागरूकता फैलाना था। जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट […]

Continue Reading