
शाहाबाद ब्यूरो
बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री, पटना से विधायक और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और भोजपुर जिला भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने हर्ष व्यक्त करते हुए नितिन नबीन को हार्दिक बधाई दी है और उन्होंने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है।भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सुरेन्द्र सागर ने कहा है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैले कार्यकर्ताओं के बीच से एक हिरा तराश कर नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने नितिन नबीन जैसे संघर्षशील एवं अनुभवी युवा कार्यकर्त्ता को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया। नितिन नबीन अब भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बन चुके हैं और उनके कंधे पर देश भर के कार्यकर्ताओं को ताकत देने की जिम्मेदारी आ गई है। नितिन नबीन का सरकार और संगठन में कार्य करने का अनुभव भाजपा को गांव गांव और घर घर तक पहुंचाएगा और कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर देश के हर घर पर नितिन नबीन भाजपा का झंडा लहराएंगे।घर की हर छत पर कमल खिलाएंगे।डॉ. सुरेन्द्र सागर ने कहा कि बिहार में भाजपा जब अपना जनाधार बढ़ा रही थी तब नितिन नबीन के पिताजी स्व. नवीन किशोर सिन्हा भाजपा को घर घर तक ले जाने के लिए अपना खून पसीना बहा रहे थे।जब भाजपा बाल्यावस्था में थी तब नितिन नबीन के स्व. पिताजी नवीन किशोर सिन्हा उसे बड़ा करने में लगे हुए थे। तब बिहार में भाजपा के सबसे बड़े चेहरे थे नवीन किशोर सिन्हा जिन्होंने अपने संघर्षो के दम पर पार्टी को जमीन से जोड़ा और इसे कार्यकर्ताओं की पार्टी बनाई। आज अकेले सिर्फ पटना में स्व. नवीन किशोर सिन्हा के समर्थकों की संख्या हजारों लाखों में है और उनको अपना आदर्श मानने वाले बिहार के हर शहर हर कस्बे तक फैले हुए हैं। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सुरेन्द्र सागर ने भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा है कि उनके ऊपर भगवान श्री चित्रगुप्त की कृपा हुई है। नितिन नबीन भाजपा में नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आत्मनिर्भर, सशक्त और गौरवशाली भारत के निर्माण के सपने को साकार करेंगे।
बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते नितिन नबीन ने भोजपुर के आरा से डॉ. सुरेन्द्र सागर को अपनी टीम में शामिल करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी थी और उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कमिटी में अहम जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया था।साल 2016 से 2019 तक के नितिन नबीन के कार्यकाल के दौरान डॉ. सुरेन्द्र सागर ने उनके नेतृत्व में सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेवारियों को पूरा किया। बाद में उन्हें भाजपा का जिला प्रवक्ता भी बनाया गया जहां भोजपुर जिले का प्रवक्ता रहते उन्होंने भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।डॉ. सुरेन्द्र सागर को भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का खास माना जाता है।


