टीएसआई महिला कॉलेज आरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेमिनार का हुआ आयोजन

देश

प्रजापति ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनो ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

आरा कार्यालय
आरा शहरी क्षेत्र में स्थित तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनरतले नशा मुक्ति अभियान के प्रचार प्रसार को लेकर प्रजापति ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया।भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और प्रजापति ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हुए समझौते के तहत नशा मुक्त भारत अभियान के साथ छात्रों, महिलाओं और युवाओं को जोड़कर नशा के खिलाफ मुहीम छेड़ने और देश को नशा मुक्त करने की दिशा में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत टीएसआई महिला कॉलेज में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छात्राओं को दिलाया गया नशे के खिलाफ उठ खड़े होने का संकल्प –

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ एमओयू पर हुए समझौते के तहत प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दो बहनो वीके रूपा दीदी और वीके सुरभी दीदी द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के बीच नशे से होने वाले पारिवारिक एवं सामाजिक खतरे पर विस्तार से चर्चा की गई। विश्वविद्यालय की इन दोनों बहनो ने छात्राओं को विस्तार से नशे से होने वाले खतरे पर चर्चा करते हुए कहा कि वे सभी भी नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा बने। छात्राएं न सिर्फ नशे के विरुद्ध आवाज उठायें बल्कि अपने घर, परिवार एवं समाज को नशे से मुक्ति के लिए जन जागरण अभियान चलाएं और नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को नशा नहीं करने और घर,परिवार और समाज के लोगों को नशा नहीं करने देने के लिए आगे आने और इसके लिए जन जागरण अभियान चलाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डॉ. निभा परमार और प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉ. सियामती राय सहित दर्जनों शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो. डॉ. कुमारी इन्द्राणी,प्रो.डॉ.अनुभा सिंह, प्रो. डॉ. मीना सिंह, प्रो. डॉ. सुरेन्द्र सागर,प्रो. डॉ. शिवशक्ति,प्रो. सुरेश कुमार सिंह,प्रो. सीमा कुमारी, प्रो. अमरेंद्र कुमार, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. आमिया रंजन, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो. मनोज कुमार, प्रो, रविन्द्र कुमार सिंह, कर्मचारियों में आईटी मैनेजर सुनील कुमार सिंह,दिलीप कुमार सिंह,निशु कुमारी, सतीश कुमार, राणा प्रताप सिंह, उमा शंकर सिंह, बसंत कुमार सिंह,रामबाबू सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *