गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई लोगों ने किया भोग प्रसाद ग्रहण

देश


पटना: राजधानी के प्राचीनतम गर्दनीबाग ठाकुरबारी में नवरात्र के दौरान माहासप्तमी के दिन भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की आरती एवं पूजा अर्चना की। उनको मंदिर के पुजारी रूना बाबा ने पूजा अर्चना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंन्हा तथा अन्य

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के समृद्धि एवं विकास की माता से कामना की और बिहार को अपराध मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का भाजपा का संकल्प दोहराया। इस मौके पर गर्दनीबाग ठाकुरबारी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन ने आगत अतिथियों का माता का चुनरी देकर स्वागत किया। इस मौके पर पटना साहिब के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंन्हा, विधान पार्षद अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा जगरनाथ ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा नेता अमित राज, रुचि श्रीवास्तव, विक्की निषाद, सतीश राजू, मनीष सिन्हा सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने माता का भोग प्रसाद ग्रहण कर पूजा अर्चना की।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *