मां लक्ष्मी के 10 अत्यंत प्रभावी मंत्र

धर्म ज्योतिष

-आचार्य मोहित पाण्डेय, लखनऊ

  1. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।
    यह वैभव लक्ष्मी मां का मंत्र है, इस मंत्र का जाप 108 बार करने से साधक को लाभ मिलता है।
  2. धनाय नमो नम:।
    देवी मां के इस मंत्र का नित्य 11 बार जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
  3. ॐ लक्ष्मी नम:।
    इस मंत्र का यदि नित्य जाप किया जाए तो व्यक्ति के घर में मां लक्ष्मी साक्षात विराजमान होती हैं। इसके प्रभाव से घर में कभी भी अन्न एवं धन की कमी नहीं होती है। इस मंत्र का जाप कुश आसन पर ही करना चाहिए।
  4. ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।
    इस मंत्र का जाप किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व करें। ऐसा करने से व्यक्ति के समस्त काम बिना किसी बाधा के संपन्न होते हैं।
  5. लक्ष्मी नारायण नम:।
    इस मंत्र का जाप करने से पति- पत्नी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहता है।
  6. पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।
    मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप 108 बार करें। इसका जाप स्फटिक की माला के साथ करें। इससे घर में सदैव अन्न एवं धन का भंडार भरा रहता है।
  7. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।
    इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। इसे जाप करते समय मां लक्ष्मी की चांदी या अष्ट धातु की मूर्ति सम्मुख होनी चाहिए।
  8. ॐ धनाय नम:।
    इस मंत्र का जाप करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है। इसका जाप शुक्रवार के दिन कमलगट्टे की माला से करना चाहिए।
  9. ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
    अगर आप कर्ज से उबारना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करें। इससे आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाती है।
  10. ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट।
    किसी भी कार्य में सफलता के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है।

(उपरोक्त समस्त मंत्रों का जाप यदि आप आज के दिन दीपावली के पावन पर्व पर निशीथ काल के मध्य करते हैं, तो यह आपके लिए अत्यंत लाभदायी सिद्ध होगा। आज मां लक्ष्मी की पूजा का निशीथ काल का शुभ मुहूर्त रात्रि 11:39 से 12:32 तक रहेगा। )
आप सभी का धन्यवाद!!

  • आचार्य मोहित पाण्डेय, लखनऊ
    ज्योतिष विज्ञान एवं भविष्य दर्शन।
    सम्पर्क – 07905669984

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *