विकास एवं सौंदर्यीकरण के बावजूद स्टेशन के फ्रंट पर नही लगा आरा जंक्सन का बोर्ड

देश

शाहाबाद ब्यूरो
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन में दसवें और दानापुर रेल मंडल में चौथे स्थान पर राजस्व का लाभ देकर रिकॉर्ड बनाने वाला आरा जंक्सन सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं के मामले में बीते महीनों में भी कई कीर्तिमान स्थापित किया है लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि इतने महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन के बाहरी भवन पर आरा जंक्सन का नाम तक अंकित नही है।आरा जंक्सन के सामने की सड़क से लोग होकर आगे निकल जाते हैं लेकिन सामने पड़ने वाले आरा जंक्सन के बारे लोगों को पता तक नही चल पाता।आरा जंक्सन पर निरन्तर चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लेने समय समय पर क्षेत्रीय रेल महाप्रबन्धक, दानापुर रेल मंडल के डीआरएम, एडीआरएम,सीनियर डीसीएम समेत स्वयं स्थानीय सांसद और भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत,नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आते रहे हैं।सभी अधिकारी और केंद्रीय मंत्री आरा जंक्सन के भीतरी और बाहरी इलाकों का निरीक्षण करते रहे हैं लेकिन किसी का अब तक जंक्सन के बाहरी भाग के बिल्डिंग के ऊपर आरा जंक्सन का बोर्ड लगाने की तरफ ध्यान नही दिया और सभी तरह के सौंदर्यीकरण कार्य के बावजूद आरा जंक्सन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक के बाहरी हिस्से की तरफ के मुख्य भवन और पोर्टिको के ठीक ऊपर आरा जंक्सन का बोर्ड अब तक नही लगाया जा सका है।
आरा जंक्सन का बोर्ड स्टेशन के बाहर नही लगाए जाने की वजह से बाहरी इलाकों से आकर स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने वाले यात्री कई बार आरा जंक्सन से आगे निकल जाते हैं और पुनः लौट कर आने और देर हो जाने की वजह से कई बार उनकी गाड़ियां तक छूट जाती है।
आरा जंक्सन को अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित कर इसका विकास जारी है।चार नम्बर प्लेटफॉर्म का निर्माण,वाशिंग पीट का निर्माण,स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार में बढ़ोतरी समेत कई कार्यों से आरा स्टेशन की तस्वीर बदल रही है।आरा जंक्सन को टर्मिनल बनाने की दिशा में भी कार्य चल रहा है। आरा टर्मिनल बनाने को लेकर गति शक्ति के अधिकारियों ने नक्शा पास भी कर दिया है। रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरा स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत एफओबी, उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म्स, सॉफ्ट अपग्रेडेशन सहित अन्य कई आवश्यक सुविधाओं का पुनर्विकास होने वाला है। सबसे पहले कंसल्टेंसी कंपनियां इन स्टेशनों के पुनर्विकास का नया मॉडल तैयार करेंगी। टेंडर पर नियुक्त ये कंपनियां डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट और मास्टर प्लान भी तैयार करेंगी। इन्हीं मॉडलों के आधार पर परियोजनाओं को शुरू से लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा। अब इन प्रोजेक्ट्स की आवंटित राशि के बाद जल्द ही योजनाएं धरातल पर भी दिखना शुरू हो जाएंगी।
बावजूद इसके आरा जंक्सन के बाहर जंक्सन का नामकरण नही करने और आरा जंक्सन का बोर्ड नही लगाने से आरा जंक्सन की पहचान मुख्य सड़क से लुप्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *