लेफ्टिनेंट जनरल आर.एस. रीन ने गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशक का पदभार किया ग्रहण

दिल्लीः   लेफ्टिनेंट जनरल आर.एस. रीन ने 24 फरवरी, 2023 को गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। 1986 बैच के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल रीन देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। श्री रीन ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर से बीई (इलेक्ट्रिकल), रेडियो इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता और एमसी ईएमई, सिकंदराबाद से संचार इंजीनियरिंग में […]

Continue Reading

आयुष मंत्रालय असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पहला ‘चिंतन शिविर’ का करेगा आयोजन

दिल्लीः आयुष मंत्रालय 27 से 28 फरवरी, 2023 तक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम में आयुष के लिए “चिंतन शिविर” आयोजित कर रहा है। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। चिंतन शिविर में प्रख्यात वक्ता, विशेषज्ञ, आयुष मंत्रालय के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी […]

Continue Reading

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा जुमला साबित हुआः तेजस्वी

पूर्णियाः पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि रंगभूमि मैदान में 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। यह जुमला था, जो बिहार में काम करने वाला नहीं है। 2022 में पक्के मकान बना देंगे, 2 करोड़ […]

Continue Reading

BJP पार्टी नहीं एक मुखौटा है, जो RSS है वही BJP हैः लालू

पूर्णिया – पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महागठबंधन का आज हुआ पहला बड़ा महाजुटान। महागठबंधन की महारैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित वाम दलों के नेता मंच पर […]

Continue Reading

लालू प्रसाद जंगल राज के प्रतीक नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं-ललन सिंह

पूर्णियाः  महागठबंधन की रैली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा-महागठबंध की सरकार बनी तो एनडीए को 440 का वोल्ट लगा। लालू प्रसाद जी जंगल राज के प्रतीक नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। भाजपा के किसी नेता के यहां सीबीआई, इनकम टैक्स का छापा नहीं पड़ा, कोई […]

Continue Reading

पूर्णिया से शुरुआत हुई है महागठबंधन की एकजुटता बहुत आगे तक जाएगीः नीतीश

पूर्णियाः पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करते हुए कहा कि सातों पार्टियों ने मिलकर तय किया कि हम पहली सभा पूर्णिया में ही करेंगे। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आकर भाषण दिए थे, आज कहीं और जाकर भाषण दे रहे हैं। इनका क्या अनुभव है। ये अपनी पार्टी के […]

Continue Reading

2024 में PM की जगह खाली नहीं, नीतीश विकासवादी अब अवसरवादी बन गए हैंः शाह

पश्चिम चंपारणः लौरिया में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा। कहा- ये स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। यह चंद्रगुप्त मौर्य और चाणाक्य की धरती है। चंपारण की धरती को प्रणाम करता हूं। पंडित राम कुमार शुक्ल को भी मैं प्रणाम करता हूं। बिहार की जनता का अभिवादन करता हूं। महागठबंधन में राजद और जदयू का […]

Continue Reading

“घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक किसानों की पहुंच बने, इसके लिए सरकार काम कर रही है”

* “भारत के सहकारिता सेक्टर में एक नई क्रांति आ रही है” दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कृषि और सहकारिता’ पर आज बजट-उपरांत वेबिनार को संबोधित किया। केंद्रीय बजट 2023 में घोषित होने वाली पहलों के कारगर क्रियान्वयन के लिये सुझाव और विचार आमंत्रित करने के क्रम में सरकार द्वारा आयोजित 12 बजट-उपरांत वेबिनारों में […]

Continue Reading

भारत को अधिक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुसंधान प्रतिष्ठान और स्टार्ट-अप बहुत महत्वपूर्ण हैः राजनाथ

दिल्लीःरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को अधिक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों को नई गति प्रदान करने के लिए युवाओं से नवाचार करने, नवीनतम प्रौद्योगिकी विकसित करने और नई कंपनियां, अनुसंधान प्रतिष्ठानों और स्टार्ट-अप्स की स्थापना करने का आह्वान किया। आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने उन्हें गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर से प्रेरणा लेने और एक हाथ में विजन और ज्ञान लेकर तथा दूसरी ओर सदियों पुरानी भारतीय परंपराओं के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ताकि राष्ट्र को विकास की सीढ़ी पर ऊपर ले जाने के समग्र उद्देश्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने छात्रों को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने, एक टीम के रूप में काम करने और जीवन की सफलताओं और असफलताओं से न बहकने लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिना विचलित हुए संतुलित तरीके से आगे बढ़ने की क्षमता ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से अहंकार या क्रोध को अपने रास्ते में न आने देने का भी आग्रह किया। चरित्र निर्माण, ज्ञान और धन को समान महत्व दिया जाना चाहिए। भारत की प्रगति का मार्ग युवाओं से ही होकर आगे जाता है। आप जितने मजबूत होंगे, देश भी उतना ही मजबूत बनेगा। श्री राजनाथ सिंह ने छात्रों को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते हुए विश्व भारती की प्रसिद्धि को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया। उन्होंने विश्व भारती विश्वविद्यालय को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की दार्शनिक विरासत की भौतिक अभिव्यक्ति और उनके ज्ञान और बुद्धि का अवतार बताते हुए कहा कि विश्व भारती भारतीय ज्ञान के साथ साथ ही विश्व ज्ञान का भी एक अनूठा मिश्रण है। इसमें दुनिया भर से भारतीय विचारों में ज्ञान के प्रवाह को आत्मसात करने और पूरी दुनिया को प्रबुद्ध बनाने का संयोजन है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के राष्ट्रवाद और सार्वभौमिक मानवतावाद के विचारों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे इस महान दार्शनिक ने अपने विचारों, दर्शन और मूल्यों से भारतीय समाज और राजनीति को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सदियों से भारतीय राष्ट्रवाद सहयोग और मानव कल्याण की भावना पर ही आधारित रहा है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद क्षेत्रीय न होकर सांस्कृतिक है। चेतना क्षेत्र से पहले आती है। मानव कल्याण केंद्र बिंदु हैं। भारतीय राष्ट्रवाद बहिष्कारवादी न होकर सर्व-समावेशी है और सार्वभौमिक कल्याण से ही प्रेरित है। विश्वभारती इसी भावना का सूचक है। राजनाथ सिंह ने यह उल्लेख करते हुए कि गुरुदेव के उस समय के भविष्यवादी विचार आज भी प्रासंगिक हैं। राष्ट्र के विकास के लिए औद्योगिक विकास और आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह उसी दृष्टि का परिणाम है कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करके विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए ‘मेकिंग इन इंडिया, मेकिंग फॉर द वर्ल्ड’ के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में लगातार प्रगति कर रहे हैं। निवेश फर्म मॉर्गन स्टेनली की अभी हाल की रिपोर्ट के अनुसार भारत अगले 4-5 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुझे उम्मीद है कि हम 2047 तक दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। यही गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रक्षा मंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के सामाजिक परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के बारे में दूरदर्शी विचारों का जिक्र किया जो सरकार को प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगीत के लिए गुरुदेव के लेखन ज्ञान संचार भारतीयता की सुगंध का सार हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस महान दार्शनिक के शिक्षा संबंधी विचार आज भी एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहे हैं। गुरुदेव का मानना था कि शिक्षा सत्य और सौंदर्य तक पहुंचने और सामाजिक कल्याण को सुनिश्चित करने का एक सक्षम मार्ग है। उनका यह मानना  था कि केवल सीखना ही काफी नहीं है, बल्कि समाज के हित में उसका उपयोग करना भी उतना ही जरूरी है। एक शिक्षक एक साथ 40-50 छात्रों को शिक्षित कर रहा है, जो पश्चिम से प्रेरित प्रक्रिया है, जो किसी बच्चे के व्यक्तित्व को निखारने में असमर्थ रहती है। भारत में प्राचीन गुरुकुल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। कई अध्ययन यह बताते हैं कि नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों में गुरुजनों और छात्रों का अनुपात 1:5 का हुआ करता था। सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की है, जिसमें बच्चों के व्यक्तित्व विकास और शिक्षक-छात्र के उचित अनुपात पर पूरा ध्यान दिया गया है।

Continue Reading

PM गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 4 मिलियन लाभार्थियों को रोजगार प्रदान किया गयाः मांडविया

*प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष वित्त पोषण के माध्यम से 280 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करने का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ाः मांडविया दिल्लीः  “जनवरी 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोविड-19 को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने से बहुत पहले, महामारी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर समर्पित रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रक्रियाओं और […]

Continue Reading