SIS के 50वें स्थापना दिवस और अपने जन्मदिन पर R.K.Sinha ने “कायस्थ पाठशाला”,इलाहाबाद को सवा करोड़ दान का किया ऐलान

देश
  • अपने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अपने परिवार जैसा मानते हैं आर के सिन्हा
  • आर के सिन्हा की बायोग्राफी लिख रहे हैं मुरली मनोहर श्रीवास्तव
  • 23-24 सितंबर को देहरादून में साझेपन की उड़ान संगत-पंगत का हुआ आयोजन, 350 कायस्थों ने की शिरकत

देहरादूनः एस.आई.एस. ग्रुप इंटरप्राइजेज के 50वें स्थापना दिवस और इस संस्था के संस्थापक और ग्रुप चेयरमैन डॉ० रविन्द्र किशोर सिन्हा जी के जन्मदिन को देश-दुनिया में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिंगापुर,न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित भारत के विभिन्न हिस्सों से जुड़कर एस.आई.एस. के कर्मचारियों ने केक काटा और बधाई दी वहीं देहरादून में तीन दिवसीय जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। 22 सितंबर को उनके जन्मोत्सव पर आईपीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल “निशंक”, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, “कायस्थ पाठशाला”, इलाहाबाद के डॉक्टर सुशील सिन्हा, उत्तर प्रदेश के वन-पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणी जी महाराज, श्री सिन्हा की पत्नी रीता किशोर सिन्हा, पुत्र भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और भारतीय बहुराष्ट्रीय सुरक्षा फर्म एसआईएस लिमिटेड के समूह प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा, आद्या मिल्क एण्ड ऑर्गेनीक प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की प्रबन्ध निदेशक पल्लवी सिन्हा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। जबकि श्री सिन्हा के जन्मदिन के एकदिन पूर्व उत्तराखंड के कृषि ग्रामीण विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व आईएएस अधिकारी और कांचीपुरम, तमिलनाडु के पंचगव्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.कमल तावड़ी  ने उनके आवास पर आकर बधाई दी और मिलेट उत्पादन से गांव के किसानों के विकास पर चर्चा भी हुई।

आर.के.सिन्हा जी के 73वें जन्मदिन और कंपनी के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिन्हा ने कहा- हमने संस्था से जुड़े तमाम लोगों को एक परिवार की तरह मानता हूं। उनके साथ हर सुख-दुख शेयर करता हूं। उसी तरह जो भी हमारे शुभचिंतक हैं उनका तो सम्मान करता हूं। आज, हम अपनी 50 वर्षों की यात्रा को याद करते हैं, जो एक छोटे से गैराज से शुरू हुई और आज 12,260 करोड़ की सूचीबद्ध कंपनी बन गई है। 1970 के दशक में, हमारे संस्थापक ने बांग्लादेश युद्ध के बाद सेवानिवृत्त सैनिकों को रोजगार देने के विचार से इस कंपनी की स्थापना की थी। मुझे याद है कि वर्ष 1980 में हमने पहले ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की। उसके बाद उत्तर भारत में अपनी सेवा का शुभारंभ कर जीटीओ जैसे कार्यक्रम की सफलतापूर्वक शुरुआत कर नव प्रयोग में सफल रहा। वर्ष 1990 के दशक में हमने सुरक्षा सेवाओं में विस्तार किया और देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं प्रदान करना शुरू किया। वर्ष 2000 के दशक में, हमने कैश लोजिस्टिक्स और सुविधा प्रबंधन में प्रवेश किया एवं अपनी वैश्विक उपस्थिति भी स्थापित की और ऑस्ट्रेलिया में अपनी सेवाएं प्रदान करना शुरू किया। इसके बाद के दशकों में सिंगापुर एवं न्यूजीलैंड में भी अपनी सेवाएं शुरू हुई एवं एसएलवी, डीटीएसएस, RARE, UNIQ जैसी कम्पनी का अधिग्रहण कर पूरे देश में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की। आज हमारी कम्पनी भारत की एक मात्र सुरक्षा सेवा कम्पनी है जो बीएसई, एनएसई में रजिस्टर्ड है।

आज, हम भारत के शीर्ष पांच निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं में से एक हैं, जिसमें 2 लाख 85 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। हमारे पास 22000 से अधिक ग्राहक हैं और 62000 से अधिक साइट्स पर हमारी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। हम अपने कर्मचारियों की भूमिका और महत्व को पहचानते हैं और उनके लिए सामाजिक जिम्मेदारी और कर्मचारी कल्याण कार्यक्रमों को चलाते हैं।

अन्य वक्ताओं ने संस्था के संस्थापक और ग्रुप चेयरमैन डॉ०रविन्द्र किशोर सिन्हा जी की दूरदर्शिता, नेतृत्व और समर्पण ने एस.आई.एस. ग्रुप इंटरप्राइजेज को आज ऊंचाइयों पर पहुंचाया है इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। श्री सिन्हा के जन्मदिन और स्थापना दिवस पर, उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का भी संकल्प लेते हुए सभी कर्मियों ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और लगन से काम करने का संकल्प लिया और कहा एस.आई.एस. ग्रुप इंटरप्राइजेज को नई उंचाइयों पर ले जाएंगे।

दो दिवसीय संगत पंगत कार्यक्रम,आर के सिन्हा जी के जन्मोत्सव, कंपनी के स्थापना दिवस एवं संगत-पंगत कार्यक्रम को सफल बनाने में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर रत्ना सिन्हा, ए.के.सिंह, अवधेश प्रसाद, ज्योति सिन्हा, राहुल कुडेशिया, अनुरंजन सिन्हा, सुशील द्विवेदी सहित अन्य सहयोगियों ने अपनी महती भूमिका निभायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *