पेंटिंग के माध्यम से छात्राओं ने दिया स्वस्थ पर्यावरण का संदेश

देश
  • पर्यावरण में सूर्य, जल,वायु ऑफ मिट्टी शामिल है, इसके बिना मानव जीवन का अस्तित्व नहीं- मनोज कुमार श्रीवास्तव

डुमरांव (बक्सर) : छात्राओं ने पर्यावरण से सम्बंधित सन्देश अपने पेंटिंग के माध्यम से दिया।पेंटिंग द्वारा बताया कि पर्यावरण का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के अंदर शारीरिक,मानसिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक बुद्धि एवं परिपक्वता लाना है।पर्यावरण पेंटिग पर्यावरण उत्पादन के लिए संसाधन प्रदान करता है जिसमें नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय संसाधन शामिल है।यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष हर्षित सिंह एवं अवर न्यायाधीश सह सचिव नेहा दयाल जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर के मार्गदर्शन में पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय डुमरांव में आयोजित किया गया।मौके पर रवि प्रभात,सुनील कुमार, चंदन,विशाल जायसवाल, कल्पना श्रीवास्तव, राजलक्ष्मी शर्मा, मुन्ना कुमार के अलावे अधिक संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया।


पर्यावरण में सूर्य, जल,वायु ऑफ मिट्टी शामिल है जिसके बिना मानव जीवन का अस्तित्व नहीं होगा।यह आनुवंशिक विविधता और जैव विविधता प्रदान करके जीवन को बनाए रखता है।यदि पर्यावरण अशुद्ध हो गया तो हर प्रकार के जीवों के रहने लायक नहीं रह जायेगा और मानव सहित सभी प्रजातियां धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।पर्यावरण को शुद्ध रखकर प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रख जा सकता है ताकि उनका लम्बे समय तक उपयोग कर सके और ये पृथ्वी जीवों के रहने लायक बन सके।
पर्यावरण पेंटिग के माध्यम से बच्चों ने सन्देश दिया कि अगर हम पृथ्वी और प्रकृति साथ छेड़ छाड़ करेंगें तो। पृथ्वी हमें कभी माफ नहीं करेंगी।पृथ्वी को बचाने के लिए हर किसी को जागरूक करने का संदेश दिया।सभी ने यह तय किया कि हर वर्ष पौधा लगाकर अपने पर्यावरण को बचाये रखने की हमेशा कोशिश करेंगे ताकि आने वाले समय में ऑक्सीजन, जल आदि की समस्या न हो।
पैनल अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि निर्माण और प्रकृति के दोहन का परिणाम है कि आज तरह-तरह की महामारी मानव जाति का संहार कर रही है।पर्यावरण शब्द का अर्थ है परिवेश जिसमें जीव रहते हैं।जो कुछ मानव निर्मित नहीं है वह प्राकृतिक पर्यावरण है।पर्यावरण प्रत्येक जीव के साथ जुड़ा हुआ है और हमारे चारों तरफ व्याप्त रहता है।लोग अपने फायदे के लिए हवा,पानी और जमीन हर चीज को दूषित कर दिया है।ऐसे में प्रदूषण भरे माहौल मदन अब लोगों का जीवन खतरे में है।लोग अपने कर्तव्य को समझें और पर्यावरण संरक्षण का कार्य करके आने वाले कल को अपने बच्चों के लिए सुरक्षित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *