
डॉ. सुरेन्द्र सागर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बिहार के लाल नितिन नबीन के निर्वाचित होते ही पुरे भोजपुर
में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव से लेकर शहर तक लोग नितिन नबीन के जश्न में डूब गए।जगह जगह ढ़ोल- नगाड़े, गाजे- बाजे और फूलों की बरसात के बीच जमकर पटाखे भी फूटे। बिहार की मिट्टी में जन्मे और पले बढ़े और फिर भाजपा के भीतर संगठन से लेकर सरकार तक अपनी मेधा और प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले नितिन नबीन के भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बनते ही पुरे जिले में ऐसी खुशी की लहर दौड़ पड़ी जैसे मानो कि हर एक भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया हो। नितिन नबीन बिहार में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष थे और साल 2016 से 19 तक संगठन की नींव को गांव गांव तक मजबूत किया। उनकी सीधी पकड़ गांव गांव के एक एक साधारण कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनमानस जनमानस तक रही। यही कारण है कि 20 जनवरी 2026 को जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नबीन के निर्वाचन की घोषणा हुई पूरा जनमानस खुशी से झूम उठा।खुशी इतनी कि लोगों को लगा कि वे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही भाजपा के बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आरा स्थित मौलाबाग आवास पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर पटाखे छूटने लगे। नितिन नबीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में खुशी की लहर धरती से लेकर आसमान तक दिखने लगी। आसमानी पटाखे और आसमानतारे की धमक से पूरा शहरी इलाका गूंज उठा। सब के सब नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में झूम रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने आवास पर आयोजित जश्न के समारोह के दौरान सभी कार्यकर्ताओं और जनता को अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया और सभी को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी और एक सभा को भी सम्बोधित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी को एक यादगार और ऐतिहासिक पल बताते हुए विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला एक नए और नवीन युग की शुरुआत है। पार्टी ने एक दूरगामी और दूरदर्शी रणनीति के तहत बिहार के इस लाल को सबसे बड़ी जिम्मेदारी देकर साफ कर दिया है कि वह नौजवान और युवा नेतृत्व के सहारे भारत को दुनिया में अग्रणी देशों की कतार में खड़ा करेगी। नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने साफ संदेश दे दिया है कि पार्टी के भीतर लगन और ईमानदारी से कार्य करके कोई भी कार्यकर्त्ता शीर्ष तक पहुँच सकता है। यही नहीं अब पार्टी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहारे नई ऊर्जा के साथ भाजपा को नया स्वरुप देने में सफल भी होगी। नई पीढ़ी के साथ आज की भाजपा नए नेतृत्व के सहारे देश और दुनिया में भारत की विजय पताका लहराएगी।इस दौरान बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आवास पर जश्न मनाने पहुंचे कार्यकर्ताओं को भाई भोज भी दिया गया, जहां एक एक कार्यकर्ताओं ने मिलकर भोज का आनंद उठाया और नई ऊर्जा के साथ भाजपा के लिए आगे भी संघर्ष करने का संकल्प दुहराया। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर जश्न मनाने पहुंचे भाजपा नेताओं में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह, सूर्यकान्त पाण्डेय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विभू जैन, संतोष चन्द्रवंशी, जिला मंत्री श्रीमती चुन्नी पाण्डेय, ज्योति कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन तिवारी, सत्येंद्र पाण्डेय, जिला मिडिया प्रभारी संजय सिंह,जिला प्रवक्ता धीरज सिंह,बबली सिंह, राम लायक सिंह सहित सैकड़ो नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में पूरा जिला अबीर और गुलाल के रंग में रंग गया है।


