स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से ही जोखिमों को समझने और रोकने में मिलती है मदद :निभा परमार

देश

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर टीएसआई महिला कॉलेज आरा में हुआ सेमिनार का आयोजन

आरा कार्यालय
आरा शहरी क्षेत्र के तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक स्वास्थ्य सम्बन्धी सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता एनएसएस पदाधिकारी प्रो. डॉ. निभा परमार ने की जबकि आगत अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉ. सियामति राय ने किया। सेमिनार का उद्घाटन प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. अभिजीत कुमार ने किया। सेमिनार में शामिल महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मियों को सम्बोधित करते हुए डॉ. अभिजीत कुमार ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मतलब लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करना है।स्वस्थ शरीर ही हमारी सबसे बड़ी सम्पति है।स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ बिमारियों से दूर रहना ही नहीं बल्कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहना भी है।प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉ. सियामति राय ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि साफ सफाई का ध्यान रखकर हम बिमारियों को आने से रोक सकते हैं। स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग और ध्यान भी बहुत जरुरी है। एनएसएस पदाधिकारी प्रो. डॉ. निभा परमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख मुद्दे चर्चा के केंद्र में आ जाते हैं। सुस्त जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतों के कारण मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियाँ विश्व स्तर पर बढ़ रही हैं। जागरूकता बढ़ाने से समुदायों को इन जोखिमों को समझने और बेहतर दैनिक आदतों के माध्यम से उन्हें नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य को अब वह आवश्यक मान्यता मिल रही है जिसकी उसे सख्त जरूरत है। यह दिन मानसिक बीमारी से जुड़े कलंक को तोड़ने, बेहतर मनोरोग देखभाल की वकालत करने और समग्र स्वास्थ्य मूल्यांकन में भावनात्मक कल्याण को शामिल करने पर जोर देता है। उन्होंने कहा कि हाल की वैश्विक घटनाओं ने संक्रामक रोगों के खतरे को स्पष्ट रूप से उजागर किया है। आबादी की सुरक्षा के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देने, स्वच्छता में सुधार करने और वैश्विक महामारी की तैयारियों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
सेमिनार में कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मियों में प्रमुख रूप से डॉ. इन्द्राणी सिंह, डॉ.रागिनी कुमारी, प्रो. सुरेश कुमार सिंह, प्रो. सीमा कुमारी, प्रो.प्रियंका कुमारी, प्रो. सत्येंद्र कुमार,कंप्यूटर शाखा प्रभारी सुनील कुमार सिंह, कार्यालय प्रधान गोपाल शरण सिंह, प्रो. शिव शक्ति, निशु कुमारी, विजेंद्र पाठक, प्रो.डॉ.अनुभा सिंह, प्रो. डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ सुरेन्द्र सागर,प्रो. अशोक कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. शीला सिंह, प्रो. अमरेंद्र कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *